फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament budget session rajya sabha go digital amit shah meet pm modi news updates

Parliament: राज्यसभा हुई डिजिटल; टीएमसी सांसद ने केंद्र पर लगाए संसदीय परंपरा को तबाह करने के आरोप

Wed, 05 Apr 2023 01:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 05 Apr 2023 01:01 PM IST
सार

डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि संसद का बड़ा नुकसान हो रहा है। सत्ता पक्ष के सांसद ही नारेबाजी कर रहे हैं और संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
parliament budget session rajya sabha go digital amit shah meet pm modi news updates
संसद का बजट सत्र - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्यसभा अब डिजिटल हो गई है। बता दें कि राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही डिजिटल रूप से संचालित की। इससे एक नई परंपरा की शुरुआत हुई है और राज्यसभा ने कागज मुक्त होने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। हालांकि यह मुलाकात किस मुद्दे पर हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


टीएमसी ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बुधवार को केंद्र सरकार को निशाने पर लिया और संसद की कार्यवाही ना होने को संसदीय परंपरा की गंभीर तबाही बताया। डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि संसद का बड़ा नुकसान हो रहा है। सत्ता पक्ष के सांसद ही नारेबाजी कर रहे हैं और संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि बुधवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Modi Surname: दो साल की सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दी फौरी राहत, अब आगे क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च को शुरू हुआ था लेकिन शुरू होने के बाद से ही संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। दरअसल विपक्ष जहां अदाणी मामले पर जेपीसी के गठन की मांग पर अड़ा है। वहीं सत्ता पक्ष राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर माफी की मांग पर अड़ा है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। अब राहुल गांधी के मानहानि मामले में संसद सदस्यता जाने का मामला भी गरमा गया है। यही वजह है कि बजट सत्र का दूसरा चरण करीब-करीब हंगामे की भेंट चढ़ गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed