फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament budget session loksabha speaker gives warning to mps of suspension, uproar in rajyasabha

संसद: धक्का-मुक्की पर स्पीकर सख्त, कहा- दूसरे की सीट के पास गए तो कर दूंगा निलंबित

Tue, 03 Mar 2020 01:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Mar 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Parliament budget session loksabha speaker gives warning to mps of suspension, uproar in rajyasabha
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : PTI

दिल्ली हिंसा को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज भी विपक्षी सांसदों ने कोहराम मचाया। सांसदों के बीच सोमवार को धक्का-मुक्की हुई थी। जिसके बाद आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सांसद दिल्ली हिंसा पर तुर्त चर्चा की मांग कर रहे थे जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला प्रश्नकाल के बाद चर्चा कराने की बात कह रहे थे। कल के हंगामे और धक्का-मुक्की पर स्पीकर ने सांसदों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई दूसरे सांसद की सीट के पास गया को उसे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

धक्का-मुक्की की तो पूरे सत्र के लिए कर दूंगा निलंबित

सत्तापक्ष और कांग्रेस के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की की सोमवार की घटना की पृष्ठभूमि में अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मंगलवार को घोषणा की कि सदन में कोई भी सदस्य शोर शराबा एवं प्रदर्शन करते हुए यदि दूसरे पक्ष की सीटों की तरफ जाएगा तो उसे शेष पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने सदन में प्लेकार्ड लाने की भी अनुमति नहीं देने की घोषणा की। सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल चलाने का निर्देश दिया। इस बीच विपक्ष के सदस्य दिल्ली हिंसा पर तत्काल चर्चा शुरू कराने की मांग करने लगे।

विज्ञापन

सरकार की प्राथमिकता शांति लाने और सामान्य स्थिति बहाल करने की

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'सदन में अनुशासन बनाने के लिए आपके नेतृत्व में लिए गये निर्णय का हम तहेदिल से स्वागत करते हैं। दिल्ली हिंसा का मुद्दा शून्यकाल में उठाया जाए। हमने कल भी कहा था कि सरकार की प्राथमिकता शांति लाने और सामान्य स्थिति बहाल करने की है। लोकसभा अध्यक्ष चर्चा के लिए जो समय तय करें, सरकार उसके लिए तैयार है। हमें कोई आपत्ति नहीं है।' इस दौरान कांग्रेस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और सपा समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्य दिल्ली हिंसा पर तत्काल चर्चा शुरू कराने की मांग करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में कोई सदस्य नहीं लाएगा प्लेकार्ड

लोकसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह भी तय किया गया है कि सदन में कोई भी सदस्य प्लेकार्ड लेकर नहीं आएगा। जिसपर विपक्ष के सदस्य विरोध जताने लगे। बिड़ला ने कहा कि अगर ऐसा है तो आप घोषणा कर दें कि संसद में प्लेकार्ड लेकर आना चाहते हैं और प्लेकार्ड लेकर सदन चलाना चाहते हैं। क्या आप ऐसी घोषणा करेंगे? शोर-शराबे के बीच ही विपक्ष के कई सदस्यों की ओर से ‘हां’ सुनाई दिया।

हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को भी बाधित रही और हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के कथित बयान को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। इस वजह से हुए हंगामे के कारण उच्च सदन की बैठक शुरू होने के महज कुछ मिनट के अंदर ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed