फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament budget session 2022 pm modi speech prime minister narendra modi got emotional in loksabha target over congress

भावुक हुए मोदी: आंखों में नमी, जुबां पर लड़खड़ाहट, पढ़ें पीएम मोदी ने विपक्ष पर कैसे साधा निशाना

Mon, 07 Feb 2022 06:15 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Mon, 07 Feb 2022 06:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा, 'कोरोना काल में कांग्रेस के आचरण से पूरा देश अचंभित है। कुछ लोगों ने जिस तरह का व्यवहार किया है, लोग पूछ रहे हैं कि क्या लोगों का सुख-दुख आपका नहीं है।

विज्ञापन
parliament budget session 2022 pm modi speech prime minister narendra modi got emotional in loksabha target over congress
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : लोकसभा

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (सात जुलाई) को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। इस दौरान एक लम्हा ऐसा भी आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। उनकी आंखों में नमी साफ नजर आई और जुबां लड़खड़ाने लगी, लेकिन विपक्ष पर निशाना साधने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। इस दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। साथ ही, सवाल पूछा कि क्या जनता का सुख-दुख आपका नहीं है?

विज्ञापन

संसद में क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा, 'कोरोना काल में कांग्रेस के आचरण से पूरा देश अचंभित है। कुछ लोगों ने जिस तरह का व्यवहार किया है, लोग पूछ रहे हैं कि क्या लोगों का सुख-दुख आपका नहीं है। इतना बड़ा संकट आया, कई राजनीतिक दलों के नेता, जो जनता के माने हुए नेता हैं। उन्हें लोगों से अपील करनी चाहिए थी कि आप मास्क पहनें, दो गज की दूरी रखें। क्या ये बार-बार देश की जनता को कहते तो भाजपा-मोदी को क्या फायदा होता। लेकिन इतने बड़े संकट में भी वे पवित्र काम करने से चूक गए। इस दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए। उनकी आवाज में लड़खड़ाहट महसूस की गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर ऐसे साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ लोगों को इंतजार था कि कोरोनावायरस मोदी की छवि को चपेट में ले लेगा। बहुत इंतजार किया। आए दिन आप लोग दूसरों को नीचा दिखाने के लिए महात्मा गांधी का नाम लेते हैं। महात्मा गांधी की स्वदेशी की बात है, उसे बार-बार दोहराने से कौन रोकता है। मोदी लोकल फॉर वोकल कहता है तो क्या आप नहीं चाहते कि देश आत्मनिर्भर बने। इसका नेतृत्व आप लीजिए। महात्मा गांधी के निर्णय को आगे बढ़ाइए। क्या आप महात्मा गांधी के सपनों को सच होते नहीं देखना चाहते?'

भाषण के बीच जब पीएम ने ली चुटकी

पीएम मोदी ने जब अपने भाषण की शुरुआत की तो विपक्ष के कुछ नेता बीच में बोलने लगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शांत कराया तो पीएम मोदी ने चुटकी ले ली। उन्होंने कहा कि दादा को मत रोकिए। बीच-बीच में मौका देते रहना चाहिए, क्योंकि वह उम्र के इस पड़ाव में बचपना दिखाते रहते हैं। सदन में थोड़ी बहुत टोका टाकी ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed