{"_id":"5f877be28ebc3e91b641090f","slug":"parents-and-students-request-education-minister-to-give-on-more-chance-in-jee-mains-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस्ड की तरह मेंस 2021 में भी एक मौका और देने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेईई एडवांस्ड की तरह मेंस 2021 में भी एक मौका और देने की मांग
Thu, 15 Oct 2020 03:59 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 15 Oct 2020 03:59 AM IST
सार
कोरोना प्रभावित छात्रों ने शिक्षा मंत्री और एनटीए को पत्र लिखा
विज्ञापन
jee mains
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रों और अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक विनीत जोशी को पत्र लिखकर जेईई एडवांस्ड की तरह जेईई मेंस 2021 में भी एक अतिरिक्त मौका देने की मांग की है। उनका कहना है कि कोरोना महामारी के कारण छात्र अपनी किताब तक नहीं ले पाये थे। कई छात्र संक्रमण के कारण परीक्षा देने नहीं जा पाए।
विज्ञापन
इंडिया वाइड पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से अनुभा श्रीवास्तव सहाय समेत कई अन्य छात्रों ने पत्र और ईमेल भेजे हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना के चलते छात्रों की तैयारी प्रभावित हुई है। इसलिए जेईई एडवांस्ड 2020 में नहीं बैठ पाने वाले पंजीकृत छात्रों को 2021 में एक अतिरिक्त मौका मिला है तो जेईई मेंस 2020 में भाग न ले पाने वालों को भी एक मौका मिलना चाहिए। कई छात्रों ने कोरोना के चलते जेईई मेंस 2020 का आखिरी विकल्प गंवा दिया है। एक छात्र को जेईई मेंस में तीन बार शामिल होने का मौका मिलता है। छात्रों ने लिखा है कि कई राज्यों में परिवहन सेवा भी सुचारु नहीं थी। इस कारण भी वे परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन