{"_id":"59058c9b4f1c1bab41440f9e","slug":"paramount-golf-forest-society-will-be-rabies-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी को रेबिज फ्री बनाने के लिए निवासियों का अनोखा प्रयास","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोसाइटी को रेबिज फ्री बनाने के लिए निवासियों का अनोखा प्रयास
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 30 Apr 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
एसपीसीए
पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसाइटी के निवासियों का अनोखा प्रयास रंग लाने वाला है। सोसाइटी अब बहुत जल्द रेबिज फ्री होने जा रही है। आज सोसाइटी के निवासियों ने एक बहतरीन कदम उठाते हुए स्वयं पैसे एकत्रित करके सोसाइटी के स्ट्रे डॉग्स को वैक्सीनेशन और स्ट्रालाइजेशन के लिए एसपीसीए (सोसाइटी फॉर द प्रीवेंशन ऑफ क्रूएलटी टू एनिमल्स) नोएडा भेजा।
सोसइटी के निवासियों ने अपने और बच्चों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया। इसके लिए शनिवार सुबह एसपीसीए की टीम पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट, ग्रेटर नोएडा पहुंची। सोसाइटी निवासी संजय गुप्ता और मोहित अग्रवाल ने बताया, पूरी सोसाइटी के निवासियों ने इसमें वित्तीय सहायता की।
ग्रेटर नोएडा ऑथारिटी ने भी इसके लिए तुरंत अनुमति दी। सोसाइटी की ही अन्य निवासी श्रीमती मिनी और अजय राय ने बताया कि आज 15 स्ट्रे डग्स को एसपीसीए नोएडा भेजा गया। हम चाहते हैं कि हमारी सोसाइटी नजीर पेश करे। पी.के.दत्ता ने कहा, जो बाकी बचे हैं उन्हें अगली बार भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
सोसाइटी चाहती है कि पैरामाउंट सोसाइटी रेबिज मुक्त हो। इस दौरान योगेंद्र सिंह, अजय राय, मानवेंदर कुमार, एस.के. सिंह और सचिन दुग्गल मौजूद रहे।