फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parambir Singh takes charge as Director General of Maharashtra Home Guard

मुंबई: परमबीर सिंह ने संभाला महाराष्ट्र होमगार्ड के महानिदेशक का पदभार

Tue, 23 Mar 2021 03:47 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मंबई
एजेंसी, मंबई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 23 Mar 2021 03:47 AM IST
विज्ञापन
Parambir Singh takes charge as Director General of Maharashtra Home Guard
परमबीर सिंह ने संभाला महाराष्ट्र होमगार्ड के महानिदेशक का कार्यभार - फोटो : Twitter

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने सोमवार को महाराष्ट्र होमगार्ड के महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया। सिंह दोपहर में दक्षिण मुंबई स्थित होमगार्ड कार्यालय पहुंचे लेकिन उन्होंने मीडियाकर्मियों से कोई बातचीत नहीं की।

विज्ञापन


बता दें कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर एक वाहन में विस्फोटक सामग्री पाए जाने के मामले को लेकर आलोचना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 17 मार्च को सिंह का तबादला कर दिया था और उनके स्थान पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाजे और अन्य पुलिस अधिकारियों को प्रतिमाह सौ करोड़ रुपये की उगाही करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित इंस्पेक्टर ने कहा, परमबीर सिंह ने अंडरवर्ल्ड से जुडे़ लोगों का किया बचाव
मुंबई के एक निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर अनूप डांगे ने आरोप लगाया है कि पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने अंडरवर्ल्ड से जुडे़ कुछ लोगों का बचाव किया था। उस वक्त परमबीर भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) में डीजी थे। डांगे ने यह भी आरोप लगाया है कि परमबीर सिंह के एक सहयोगी ने मुझे पुलिस सेवा में फिर से बहाल करने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की थी। जुलाई, 2020 में निलंबित किए जाने से पहले डांगे गामदेवी पुलिस थाने में थे।


कांग्रेस ने कहा, परमबीर सिंह ने दबाव में लिखा था पत्र
महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने सोमवार को कहा, पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने शायद यह पत्र दबाव में लिखा होगा। एक वीडियो संदेश में थोराट ने कहा, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी एचके पाटिल ने पूरे मामले पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की और उनकी राय जानी। कोई भी फैसला महाविकास अघाड़ी के सहयोगियों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed