फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Paralysed woman and three others dead in Nagpur due to heavy rain, orange alert issued

ऑरेंज अलर्ट: नागपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़, लकवे की शिकार महिला सहित चार की हुई मौत

Sun, 24 Sep 2023 10:26 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2023 10:26 AM IST
सार

शहर में शनिवार देर रात दो बजे से तड़के चार बजे के बीच करीब 90 मिलीमीटर बारिश हुई। भारी बारिश के कारण घरों और आवासीय इलाकों में पानी घुस गया और सड़कें नदियों की तरह नजर आईं।

विज्ञापन
Paralysed woman and three others dead in Nagpur due to heavy rain, orange alert issued
नागपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागपुर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ चार लोगों के लिए काल बनकर आई। बाढ़ में 53 वर्षीय लकवे की शिकार महिला समेत चार की मौत हो गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देर शाम घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को मुआवजे के रूप में चार लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, उन्होंने आज सुबह नागपुर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन

पहला मामला सुरेंद्रगढ़ का है। एक अधिकारी ने बताया कि यहां संध्या धोरे और उनकी मां सयाबाई धोरे (72) के घर में बाढ़ का पानी घुस गया। हालांकि, रिश्तेदारों ने सयाबाई को बचा लिया, जबकि लकवे की शिकार संध्या को नहीं बचाया जा सका।

विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला गिट्टीखदान का है। यहां अकेली रहने वाली 70 वर्षीय मीराबाई कप्पूस्वामी की देर रात करीब दो बजे घर में पानी घुसने से मौत हो गई। इसके अलावा, शनिवार शाम को धनतोली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील चौराहे के पास एक नाले में एक अज्ञात शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मामला अयोध्या नगर से सामने आया है। यहां के रहने वाले 52 वर्षीय चाय विक्रेता संजय शंकर गाडेगांवकर की सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में तड़के 3 बजे पानी में डूबने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि वह जीएमसीएच में एक रिश्तेदार से मिलने आया था। अजनी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

बता दें, नागपुर में कुछ घंटें भारी बारिश हुई, जिसके बाद शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई। बचावकर्मियों ने मूक-बधिरों के एक स्कूल के 70 छात्र सहित 400 से अधिक लोगों को बाढ़ से बचाया। शहर में शनिवार देर रात दो बजे से तड़के चार बजे के बीच करीब 90 मिलीमीटर बारिश होने के बाद घरों और आवासीय इलाकों में पानी घुस गया और सड़कें नदियों की तरह नजर आईं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।



उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार सुबह नागपुर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा, उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत करने के लिए घरों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य में उसके समकक्ष एसडीआरएफ विदर्भ के सबसे बड़े शहर में राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने सुबह अंबाजारी झील के आसपास के इलाकों का दौरा किया। वहीं, शनिवार देर रात फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed