{"_id":"6119717974172718771f5443","slug":"para-olympics-2020-pm-modi-to-interact-with-indian-athletes-going-to-participate-in-tokyo","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा ओलंपिक 2020: टोक्यो जा रहे भारतीय एथलीटों से बातचीत करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पैरा ओलंपिक 2020: टोक्यो जा रहे भारतीय एथलीटों से बातचीत करेंगे पीएम मोदी
Mon, 16 Aug 2021 03:24 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 16 Aug 2021 03:24 AM IST
सार
- टोक्यो में नौ अलग-अलग खेलों में 54 पैरा एथलीट हिस्सा लेंगे और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
- टोक्यो पैरा ओलंपिक खेल 2020, 24 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो पैरा ओलंपिक खेलों में भाग लेने जापान जा रहे 54 भारतीय पैरा एथलीटों से मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
जापान में होने वाले टोक्यो पैरा ओलंपिक खेल 2020, 24 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, टोक्यो में नौ अलग-अलग खेलों में 54 पैरा एथलीट हिस्सा लेंगे और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
पीएमओ द्वारा रविवार को जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पैरा ओलंपिक खेल 2020 में भाग लेने जा रहे एथलीटों से 17 अगस्त की सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे। इसमें कहा गया है कि यह भारत से पैरा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली सबसे बड़ी टोली है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस बातचीत के दौरान उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन