फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pankaja Munde says Pritam Munde and I never demanded anything over Union Cabinet expansion

अफवाहों पर विराम: पंकजा मुंडे ने तोड़ी चुप्पी, प्रीतम मुंडे ने कभी मंत्रीपद की मांग नहीं की, किसी से मतभेद नहीं

Fri, 09 Jul 2021 04:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 09 Jul 2021 04:17 PM IST
सार

 नए मंत्रिमंडल विस्तार में 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई हैं, जिनमें चार मंत्री महाराष्ट्र से हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि प्रीतम मुंडे को भी मंत्री पद दिया जाएगा, लेकिन नहीं दिया गया । जिसपर पकंजा ने चुप्पी तोड़ी है। 
 

विज्ञापन
Pankaja Munde says Pritam Munde and I never demanded anything over Union Cabinet expansion
पकंजा मुंडे, नेता भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

अपनी बहन को केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर नाराज चलने की अफवाहों पर पकंजा मुंडे ने पूरी तरह विराम लगा दिया। शुक्रवार को भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पकंजा मुंडे ने कहा कि प्रीतम मुंडे और वो कभी मंत्रीपद की मांग नहीं की है। जिन लोगों ने शपथ ली है, उनसे कोई मतभेद नहीं है। 
विज्ञापन


मीडिया सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से पकंजा मुंडे नाराज चल रही थीं। अफवाह फैली थी कि उनकी बहन दो बार से सांसद हैं, लेकिन उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया, जिससे पंकजा मुंडे नाराज हैं, लेकिन पकंजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन
अफवाह फैलाने और बदनाम करने से रोके -फड़णवीस
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिसमें दावा किया गया था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में दो बार की सांसद प्रीतम मुंडे को शामिल नहीं करने से उनकी बड़ी बहन पंकजा मुंडे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने और अफवाहों को फैलने से रोका जाना चाहिए। 

नासिक में पूर्व मुख्यमंत्री फड़णवीस से जब पत्रकारों ने बहन प्रीतम मुंडे को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने से पंकजा मुंडे के कथित नाराज होने की खबरों के बारे में पूछा तो फडणवीस ने कहा 'आपको किसने बताया कि वे नाराज हैं? कृप्या अफवाह नहीं फैलाएं और उनको बदनाम नहीं करें।' बता दें कि प्रीतम मुंडे बीड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की सांसद हैं।



 पकंजा मुंडे की नाराज होने की फैली थी अफवाह 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जुलाई को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया। एक दर्जन  मंत्रियों को हटाकर कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें चार मंत्री महाराष्ट्र से हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि प्रीतम मुंडे को भी मंत्री पद दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पंकजा मुंडे ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed