फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pankaja Munde says number Gopinath Munde's followers is so large that they could form their own party

महाराष्ट्र: 'गोपीनाथ को चाहने वाले इतने हैं कि खुद की पार्टी...', मंत्री पंकजा मुंडे के बयान ने बढ़ाया सियासी

Mon, 10 Feb 2025 08:32 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 08:32 PM IST
सार

Pankaja Munde: पंकजा मुंडे ने नासिक में बीते रविवार एक कार्यक्रम में कहा कि मुंडे साहेब से प्रेम करने वालों को अगर हमने इकट्ठा किया तो एक अलग पक्ष खड़ा हो जाएगा। इतनी बड़ी ताकत मुंडे साहेब से प्यार करने वाले लोगों की है।

विज्ञापन
Pankaja Munde says number Gopinath Munde's followers is so large that they could form their own party
महाराष्ट्र सरकार की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे - फोटो : एक्स/@Pankajamunde

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार की पर्यावरण मंत्री और दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे द्वारा एक कार्यक्रम में दिए गए बयान ने राज्य की सियासत का पारा बढ़ा दिया है। नासिक में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकजा मुंडे ने कहा कि गोपीनाथ मुंडे के अनुयायियों की संख्या इतनी अधिक है कि वे अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं।। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंकजा मुंडे ने नासिक में बीते रविवार एक कार्यक्रम में कहा कि मुंडे साहेब से प्रेम करने वालों को अगर हमने इकट्ठा किया तो एक अलग पक्ष खड़ा हो जाएगा। इतनी बड़ी ताकत मुंडे साहेब से प्यार करने वाले लोगों की है। मुंडे साहेब से प्रेम करने वाले लोग ही मेरे साथ जुड़ते गए, जो कि सिर्फ उनकी बेटी होने की वजह से नहीं हो पाता। 
विज्ञापन


पंकजा मुंडे ने आगे कहा कि, विरासत में जो गुण मिलते हैं, लोग उसे स्वीकार करते हैं। लोग मुंडे साहेब के गुणों से प्रेम करते हैं। लिहाजा, उनसे प्रेम करने वालों की एक पार्टी तो खड़ी हो सकती है। मुंडे साहेब ने भाजपा के जन्म के समय से उसके लिए काम किया है और उसे खड़ा किया है। हालांकि बयान के अंत में उन्होंने यह स्पष्ट कि, वह भाजपा की बात कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि जब उन्हें पर्यावरण विभाग आवंटित किया गया था, तब वे असमंजस में थीं, उन्हें आश्चर्य हो रहा था कि एक जननेता के रूप में वे उन लोगों के लिए क्या कर सकती हैं जो समाधान की मांग करने उनके पास आए थे। पंकजा ने कहा, मुझे मंत्रालय के महत्व का एहसास हुआ और अब मैंने हरित राज्य के लिए सर्वश्रेष्ठ करने का फैसला किया है। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि इसका पूरी तरह से पालन किया जाए। हम प्रकृति और नदियों के साथ किए गए सभी बुरे कामों को दूर करने का प्रयास करेंगे।


गुलदस्ते देने पर लगाई रोक
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जहां तक उनके मंत्रालय का सवाल है, अधिकारी अब सरकारी कार्यक्रमों में लोगों का स्वागत करने के लिए गुलदस्ते नहीं देंगे। मुंडे ने कहा, आज एक कार्यक्रम में मेरा स्वागत ऐसे बीजों से किया गया, जिन्हें फेंक दिए जाने पर भी वे अंकुरित हो सकते हैं। मैं इस विचार को आगे बढ़ाऊंगी और अपने सभी अधिकारियों से  गुलदस्तेकी जगह बीजों को देने को कहूंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed