पंकजा मुंडे के कार्यक्रम से भाजपा का प्रतीक चिन्ह और प्रधानमंत्री की तस्वीर नदारद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के बीड़ जिले में भाजपा की नाराज नेता पंकजा मुंडे द्वारा अपने पिता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की याद में गुरुवार को सभा बुलाई गई है। सभा में पार्टी का प्रतीक चिन्ह कमल सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं की तस्वीरें दिखाई नहीं दिखाई दे रही।
पंकजा ने महाराष्ट्र में बदलते राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनजर अपनी भविष्य की योजना को लेकर इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। महाराष्ट्र में हाल ही में भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई है।
पकंजा ने अपने समर्थकों को भाजपा के दिग्गज नेता रहे अपने पिता गोपीनाथ मुंडे की याद में 12 दिसंबर को परली के गोपीनाथगढ़ में होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। हालांकि पूर्व मंत्री पंकजा ने स्पष्ट किया था कि वह भाजपा नहीं छोड़ रहीं। सभी की निगाहें गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम पर टिकी हैं। उम्मीद है कि वह कोई घोषणा कर सकती हैं।
![]()