{"_id":"5f99050a43a5e25c4e104831","slug":"pankaja-munde-praises-sharad-pawar-and-said-during-corona-he-is-doing-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकजा मुंडे ने की शरद पवार की तारीफ, कहा- कोरोना के दौरान भी आपकी व्यस्तता कम नहीं हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंकजा मुंडे ने की शरद पवार की तारीफ, कहा- कोरोना के दौरान भी आपकी व्यस्तता कम नहीं हुई
Wed, 28 Oct 2020 11:13 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
pankaja munde
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने कोविड-19 संकट के समय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के कामकाज के लिए उनकी प्रशंसा की है। पवार ने हाल ही में राज्य के बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान की समीक्षा की थी।
विज्ञापन
मुंडे ने मंगलवार को ट्वीट किया कि बहुत अच्छा। आश्चर्य होता है कि कोरोना संकट के दौरान भी आपकी व्यस्तता कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने मुझे सिखाया था कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मेहनतकश लोगों का सम्मान करना चाहिए। पंकजा, भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।
विज्ञापन