पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि आज: पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीएम प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इनके अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शांति वन पहुंच कर नेहरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "कई लोकतांत्रिक देशों ने भारत के समय ही आजादी पाई लेकिन जल्द ही तानाशाही में तब्दील हो गए। हम नेहरु जी की पुण्य तिथि पर मजबूत, स्वतंत्र, आधुनिक संस्थाएं बनाने में उनके योगदान को याद करते हैं जिनसे भारत में पिछले 70 वर्षों से लोकतंत्र के बने रहने में मदद मिली।'
Many democratic nations as young as India, soon degenerated into dictatorships.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2019
On his death anniversary, let us remember Jawaharlal Nehru Ji’s contribution in building strong, independent, modern institutions, that have helped democracy survive in India for over 70 years 🇮🇳
मोदी ने राष्ट्र निर्माण में नेहरु का योगदान किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की सोमवार को 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पंडित जवाहरलाल नेहरु को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं।’’
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘पंडित जवाहरलाल नेहरु को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।’’
निवर्तमान कैबिनेट में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया, ‘‘भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर हमारे समाज और राष्ट्र में उनके योगदान को याद कर रहा हूं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।’’
नेहरु का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरु और मां स्वरूप रानी थी। वह देश के पहले और सर्वाधिक समय तक सेवाएं देने वाले प्रधानमंत्री हैं। वह 27 मई 1964 को निधन होने तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवारत रहे।
Prime Minister Narendra Modi: Tributes to Pandit #JawaharlalNehru Ji on his death anniversary. We remember his contributions to our nation. (file pic) pic.twitter.com/VIpE1uK9h3
— ANI (@ANI) May 27, 2019