फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pandit Jawaharlal Nehru Birth anniversary: Narendra Modi Rahul Gandhi Sonia Gandhi pays tribute to Nehru

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज, पीएम मोदी-राहुल ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Nov 2020 08:20 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 14 Nov 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
Pandit Jawaharlal Nehru Birth anniversary: Narendra Modi Rahul Gandhi Sonia Gandhi pays tribute to Nehru
जवाहरलाल नेहरू के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते राहुल गांधी - फोटो : ANI

भारत आज अपने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद कर रहा है। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। इस साल उनकी 131वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन


वहीं, राहुल गांधी ने ट्वीट कर देश के पहले पीएम को याद करते हुए कहा, 'आज, भारत अपने पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। एक विशाल दूरदर्शी जिन्होंने हमारे देश की नींव भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ रखी। हमारा प्रयास इन मूल्यों के संरक्षण के लिए होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे। पहले भारत में भी 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था। लेकिन 27 मई, 1964 को जब जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ तब ये निर्णय लिया गया कि अब नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाएगा। और इस बात को पूरे देश ने स्वीकारा भी।  

जलियांवाला बाग हत्याकांड ने नेहरू को झकझोर दिया
जवाहरलाल नेहरू को लेकर यह कहा जाता है कि उनका राजनीतिक जागरण तब हुआ जब उन्हें 1917 में एनी बेसेंट की गिरफ्तारी के बारे में पता चला। वह तब ऑल इंडिया होम रूल लीग में शामिल हो गए। साल 1919 में, जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद नेहरू ने ब्रिगेडियर-जनरल रेजिनाल्ड डायर के बारे में ट्रेन में सुना। इसने उन्हें और अधिक दृढ़ बना दिया और उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने की कसम खाई।

भारत रत्न से 1955 में सम्मानित किया गया
जवाहरलाल नेहरू को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों में गिना जाता है। उनका लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद में अटूट विश्वास था। वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से पंडित नेहरू को सम्मानित किया गया। उन्होंने देश के नेतृत्व की बागडोर उस समय संभाली, जब देश में भुखमरी, गरीबी और अशिक्षा की स्थिति अपने चरम पर थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed