{"_id":"6030bcb99e5ae57ed20e320d","slug":"palghar-police-traced-family-of-an-unidentified-man-through-dna-sample-after-16-months-railway-track-labour","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 16 महीने पहले हो गई थी शख्स की मौत, पुलिस ने डीएनए से लगाया परिवार का पता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 16 महीने पहले हो गई थी शख्स की मौत, पुलिस ने डीएनए से लगाया परिवार का पता
Sat, 20 Feb 2021 01:56 PM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के 16 महीने बाद पुलिस ने उसके डीएनए नमूने के आधार पर उसके परिवार का पता लगाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पालघर एवं बोइसर रेलवे स्टेशनों के बीच रेल की पटरी पर अक्तूबर 2019 में पुलिस को 32 साल के व्यक्ति का एक क्षत-विक्षत शव मिला था।
विज्ञापन
पालघर रेलवे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक योगेश आत्माराम देवड़े ने बताया कि मृतक की पहचान उस वक्त नहीं हो सकी, लेकिन उसकी हड्डियों को मुंबई की एक प्रयोगशाला में डीएनए जांच के लिए संरक्षित कर लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, 'पुलिस इस मामले की अनुसंधान में जुटी हुई थी। हम पास के गांवों में गए और स्थानीय लोगों से इस बारे में पूछताछ कि क्या उनके परिवार का कोई सदस्य लापता है। इसी दौरान कोलगांव के रहने वाले 58 साल के एक श्रमिक ने बताया कि उसका बेटा लापता है।'
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद श्रमिक के रक्त का नमूना प्रयोगशाला में भेजा गया और डीएनए जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि मृतक उसका बेटा था। देवड़े ने बताया, 'पांच दिन पहले, प्रयोगशाला की तरफ से हमें सूचित किया गया कि मृतक के डीएनए का नमूना श्रमिक के नमूने के साथ मिल रहा है। इसके बाद उसके परिजनों को इस बारे में सूचित किया गया।'