फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Palghar Murder: Incense sticks burnt to remove foul smell from wife's dead body, husband was trying to escape

Palghar Murder: पत्नी की लाश से दुर्गंध मिटाने के लिए जलाई अगरबत्ती, घर का सामान बेच भागने की फिराक में था पति

Wed, 15 Feb 2023 07:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Feb 2023 07:38 PM IST
सार

पुलिस की जांच में पता चला है कि पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी हार्दिक ने अपनी पत्नी मेघा की हत्या कर दी थी और उसके शव को पलंग में छिपाकर फरार हो गया था। घर से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Palghar Murder: Incense sticks burnt to remove foul smell from wife's dead body, husband was trying to escape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर में श्रृद्धा हत्याकांड जैसी वारदात सामने आने के बाद पुलिस के होश उड़ गए हैं। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत दी और उसके शव को पलंग में छिपा दिया। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

 
पालघर पुलिस ने बताया, 27 वर्षीय आरोपी हार्दिक शाह घर का सारा सामान बेचकर भागने की फिराक में था। इसके लिए उसने खरीदारों को घर बुलाया था और शव से आने वाली दुर्गंध को मिटाने के लिए उसने अगरबत्ती जलाई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, रेलवे सुरक्षा बल की मदद से आरोपी को मध्य प्रदेश के नागदा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी हरिद्वार भाग रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया, आरोपी ने अपनी पत्नी बहन को हत्या की सूचना दी थी और वह खुद भी आत्महत्या करने के बारे में सोच रहा था। 
विज्ञापन


11 फरवरी को की थी हत्या
पुलिस की जांच में पता चला है कि पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी हार्दिक ने अपनी पत्नी मेघा की हत्या कर दी थी और उसके शव को पलंग में छिपाकर फरार हो गया था। घर से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला है कि आरोपी बेरोजगार था और अक्सर दोनों का झगड़ा होता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल अगस्त में की थी शादी 
हार्दिक और मेघा एक डेटिंग एप के जरिए एक दूसरे से मिले थे और कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों ने बीते साल अगस्त में शादी कर ली थी। मेघा एक नर्स के रूप में काम कर रही थी, लेकिन उसने भी नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस ने बताया, हार्दिक के पिता एक हीरा व्यापारी हैं और वह हर महीने हार्दिक को 20 हजार रुपये भेजते थे, लेकिन मेघा से शादी करने के बाद उन्होंने पैसा भेजना बंद कर दिया था। दंपती ने फरवरी की शुरुआत में नालासोपारा के विजय नगर इलाके में एक फ्लैट किराए पर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed