फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani woman detained near US Consulate in Kolkata Latest News Update

West Bengal: US वाणिज्य दूतावास के पास से पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया गया; दिसंबर 2021 में आई थी भारत

Mon, 31 Jul 2023 05:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 31 Jul 2023 05:10 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने सीसीटीवी में महिला को घूमते हुए देखा। पूछताछ करने पर पता चला कि महिला एक ब्यूटीशियन है, जिसका विवाह एक स्थानीय व्यक्ति से हुआ है। महिला दिसंबर 2021 में भारत आई थी। 

विज्ञापन
Pakistani woman detained near US Consulate in Kolkata Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हो ची मिन्ह सारणी में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के करीब बेवजह घूम रही एक पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। उसे शनिवार तड़के हिरासत में लिया गया था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला से करीब एक घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल(एसटीएफ) और विशेष शाखा के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने सीसीटीवी में महिला को घूमते हुए देखा। पूछताछ करने पर पता चला कि महिला एक ब्यूटीशियन है, जिसका विवाह एक स्थानीय व्यक्ति से हुआ है। महिला दिसंबर 2021 में भारत आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने हमें बताया कि वह उस स्थान पर क्यों घूम रही थी। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। उसने जो कुछ भी बताया उसे वेरिफाई करने की कोशिश की जा रही है। महिला का भारतीय वीजा जनवरी 2024 तक वैध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed