फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani soldier ahmad khan killed by Indian Army who captured Wing Commander abhinandan varthaman

अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी कमांडो घुसपैठियों की मदद करते वक्त मारा गया

Tue, 20 Aug 2019 10:31 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2019 10:31 PM IST
सार

सीमा पर नौशेरा, सुंदरबनी और पल्लनवाला सेक्टर में घुसपैठ करवाता था पाकिस्तानी सेना का सूबेदार अहमद

विज्ञापन
Pakistani soldier ahmad khan killed by Indian Army who captured Wing Commander abhinandan varthaman
अभिनंदर वर्तमान - फोटो : PTI

विस्तार

बालाकोट एयरस्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान गिराते वक्त पाक अधिकृत कश्मीर में गिरे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पकड़ने वाले पाकिस्तानी कमांडो को भारतीय सेना ने मार गिराया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप का सूबेदार अहमद खान नियंत्रण रेखा के नकियाल सेक्टर में 17 अगस्त को घुसपैठियों को भारत में प्रवेश कराने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान भारतीय सेना की कार्रवाई में वह मारा गया। 27 फरवरी को पाकिस्तान ने जब अभिनंदन के पकड़े जाने की तस्वीरें जारी की थीं, उसमें दाढ़ी वाला सैनिक अहमद खान अभिनंदन को पकड़े हुए दिखा था। अहमद खान नौशेरा, सुंदरबनी और पल्लन वाला सेक्टरों में घुसपैठ करवाता था। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के अनुसार अहमद खान ही वो शख्स है जिसने अभिनंदन को हिरासत में लेने के बाद उन्हें प्रताड़ित किया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से पुलवामा में फरवरी के महीने में किए गए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। बढ़ते गुस्से के बीच भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया। 

इसके अगले दिन पाकिस्तानी वायु सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई संघर्ष में मिग-21 विमान मार गिराया था और भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को कैद कर लिया था। इसी दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।  

अहमद खान घुसपैठ कराने की कोशिश में था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नियंत्रण रेखा के नकियाल सेक्टर में 17 अगस्त को गोलीबारी के दौरान सूबेदार अहमद खान की मौत हो गई। अहमद खान भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश में था। इसी दौरान भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में तेजी आ गई है। पाकिस्तान की सेना सीमा पर अकारण गोलीबारी तेज कर दी है। भारतीय सेना भी पूरी मुस्तैदी के साथ पाकिस्तान की सेना को मुंह तोड़ जवाब दे रही है। 

अभिनंदन को पकड़ने के बाद तस्वीरों में साथ था अहमद 

पाकिस्तान की सीमा में अभिनंदन को हिरासत में लेने के बाद 27 फरवरी को उनकी तस्वीरें जारी की गई थी। उन तस्वीरों में दाढ़ीवाले सैनिक खान को अभिनंदन के पीछे खड़ा देखा जा सकता है। पाकिस्तानी मीडिया में यह तस्वीर छाई हुई थी। पाकिस्तान में लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इन तस्वीरों के जरिए पाक सेना की बहादुरी का महिमामंडन किया था। लेकिन अब भारतीय सेना ने अहमद खान को मार गिराया है।  


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहमद खान नौशेरा, सुंदरबनी और पल्लन वाला सेक्टरों में घुसपैठ करवाता था। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराकर अहमद खान और उसके साथी कश्मीर में आतंकवाद को जिंदा रखने का प्रयास करते थे। 

अभिनंदन की वीरता को सम्मान 

अभिनंदन की वीरता को सलाम करते हुए उन्हें वीर चक्र देने की घोषणा की गई है। 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा के दौरान अभिनंदन के नाम की घोषणा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed