{"_id":"5b758ed742c7927be97ae876","slug":"pakistan-will-hold-presidential-election-on-4th-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में चार सितंबर को होगा राष्ट्रपति चुनाव, ममनून हुसैन का कार्यकाल हो रहा है समाप्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान में चार सितंबर को होगा राष्ट्रपति चुनाव, ममनून हुसैन का कार्यकाल हो रहा है समाप्त
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Aug 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में चार सितंबर को राष्ट्रपति पद का चुनाव कराया जाएगा। राष्ट्रपति ममनून हुसैन का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। संसद और चार प्रांतीय असेंबलियों के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान के राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं।
विज्ञापन
पाक चुनाव आयोग (ईसीपी) ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए चार सितंबर को राष्ट्रपति पद का चुनाव कराए जाने की पुष्टि की। कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार 27 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची 30 अगस्त को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
मतदान संघीय संसद और प्रांतीय असेंबलियों में कराया जाएगा। ममनून हुसैन सितंबर 2013 में राष्ट्रपति चुने गए थे और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार थे।
विज्ञापन