फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan violated ceasefire 513 times after Balakot air strikes : Indian Army

बालाकोट हवाई हमले के बाद पाक ने 513 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया : सेना

Sat, 13 Apr 2019 07:55 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 13 Apr 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violated ceasefire 513 times after Balakot air strikes : Indian Army
लाइन ऑफ कंट्रोल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना ने शनिवार को कहा कि बालाकोट हवाई हमले के बाद बीते डेढ़ महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर से लगी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान करीब 513 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना की तुलना में पांच से छह गुना ज्यादा नुकसान हुआ। 

विज्ञापन


व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने राजौरी में पत्रकारों को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान 100 से ज्यादा बार मोर्टार और तोपों जैसे भारी हथियारों का इस्तेमाल किया और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया, लेकिन भारतीय सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन


जीओसी ने कहा, 'बीते डेढ़ महीने में लगभग 513 बार संघर्षविराम उल्लंघन हुआ। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने 100 से ज्यादा बार मोर्टार और तोपों जैसे भारी हथियारों का भी इस्तेमाल किया। अकेले कल (शुक्रवार को) पुंछ में दो लड़कियों समेत चार असैनिक घायल हुए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को हुए नुकसान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के विपरीत पाकिस्तान ने अपने हताहतों की संख्या की घोषणा नहीं की। लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने कहा, 'हमारे सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना की तुलना में पांच से छह गुना ज्यादा नुकसान हुआ।'

पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के ठिकानों पर 26 फरवरी को किए गए भारतीय हवाई हमलों के बाद से पुंछ और राजौरी जिलों में चार सुरक्षाकर्मियों समेत दस लोगों की मौत हो गई और करीब 45 अन्य घायल हो गए। घायलों में अधिकतर असैन्य हैं। भारत ने 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आंतकी हमले के बाद बालाकोट में कार्रवाई की थी। पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। 

स्नाइपर हमले की घटनाएं शून्य हुईं

सीमापार से स्नाइपर हमले की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं बीते कई महीनों के दौरान शून्य पर आ गई हैं, विशेषकर बालाकोट हमले के बाद। 

उन्होंने कहा, 'स्नाइपर हमले की कुछ घटनाएं पहले हुई थीं जिसके फलस्वरूप हमने अपनी रक्षा को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय किए हैं। इस वर्ष के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से 26 फरवरी के बीच पाकिस्तानी सेना द्वारा स्नाइपिंग की केवल तीन घटनाएं हुईं, जिसमें एक असैन्य पोर्टर की मौत हो गई।' 

उन्होंने कहा कि 27 फरवरी से अब तक स्नाइपिंग की कोई घटना नहीं हुई। इसका अर्थ है कि जो कदम उठाए गए थे वह कामयाब हुए। उन्होंने कहा कि सैनिकों का मनोबल बहुत ऊंचा है और जबतक वह सीमाओं पर तैनात हैं, देश के लोगों को चिंतित होने की जरूरत नहीं।

उन्होंने कहा, 'उनके पास हर प्रकार के हथियार और विस्फोटक हैं और उनका संकल्प चट्टान की तरह ठोस है। वह किसी भी चुनौती के लिए हमेशा तैयार हैं। जबतक वह सीमाओं पर तैनात हैं। आप सुरक्षित हैं।'

सिंह से जब लोकसभा चुनाव दौरान सैनिकों के नाम पर हो रही राजनीति के बारे में टिप्पणी करने के लिये कहा गया तो उन्होंने कहा कि सेना इस बहस में नहीं पड़ना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed