फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan takes criminal action against six officials for accessing personal information of Army chief's family

Pakistan: सेना प्रमुख की खुफिया जानकारी लीक करने वालों का खुलासा, 6 अधिकारियों पर कसा शिकंजा

Sat, 06 May 2023 02:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 May 2023 02:56 PM IST
सार

नागरिकों की जानकारी को संग्रहीत करके राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट जारी करने का काम करने वाली शीर्ष राष्ट्रीय संस्था नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (नादरा) ने जांच के बाद अपने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Pakistan takes criminal action against six officials for accessing personal information of Army chief's family
असीम मुनीर। - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की खुफिया और निजी जानकारियां लीक होने से खलबली मच गई थी। पाकिस्तान की संसदीय समिति और सरकार भी इस घटना से हैरान थी। पाकिस्तानी संसद की प्रभावशाली समिति ने एक सरकारी एजेंसी के उन अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक जांच की मांग की थी, जिन्होंने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और उनके परिवार के सदस्यों की निजी जानकारी हासिल की थी। हालांकि अब पाकिस्तान के अधिकारियों ने छह के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन

बता दें, नागरिकों की जानकारी को संग्रहीत करके राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट जारी करने का काम करने वाली शीर्ष राष्ट्रीय संस्था नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (नादरा) ने जांच के बाद अपने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों के इशारे पर यह उल्लंघन किया गया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। चार अलग-अलग पूछताछ के बाद सेनाध्यक्ष के परिवार के रिकॉर्ड को अवैध रूप से एक्सेस करने के लिए नादरा के छह कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नादरा के अध्यक्ष ने दिए थे जांच के आदेश

नादरा के अध्यक्ष तारिक मलिक ने पिछले साल 3 दिसंबर और इस साल 2 मार्च को जांच के आदेश दिए थे। पिछले साल दिसंबर में नादरा और एक संवेदनशील सुरक्षा एजेंसी द्वारा की गई एक संयुक्त जांच से सामने आया कि मुनीर के निजी दस्तावेजों तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बेनजीर आय सहायता कार्यक्रम की एक परियोजना पर काम कर रहे एक कनिष्ठ कार्यकारी कर्मचारी फारूक अहमद थे। बाद में एजेंसी ने जांच और मजबूत कर दी थी। इससे 10 कर्मचारियों की पहचान हुई, जिन्होंने गलत तरीके से सेना प्रमुख के परिवार के रिकॉर्ड तक पहुंच बनाई थी। इन लोगों से पूछताछ की और 6 जनवरी को आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी की गई थी। परिणामस्वरूप, दो जांचों में समिति ने छह अधिकारियों को जिम्मेदार पाया था। इसके बाद इन अधिकारियों से सभी सुविधाएं वापस मांग ली थी।

इसलिए चोरी की गई थी निजी जानकारी  

डॉन समाचार पत्र के अनुसार, पाकिस्तान के दो पत्रकारों ने पिछले दिनों दावा किया था कि अक्टूबर 2022 में, राष्ट्रीय डेटाबेस एवं पंजीकरण प्राधिकरण (एनएडीआरए) के अधिकारियों ने जनरल मुनीर के परिवार की निजी जानकारी और यात्रा रिकॉर्ड को कथित तौर पर हासिल किया था, ताकि थलसेना अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति को रोका जा सके। एनएडीआरए ने भी सेना प्रमुख के परिवार की निजी जानकारी की चोरी होने की खबर की पुष्टि की थी।

समाचार पत्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि नेशनल असेंबली के सदस्य नूर आलम खान की अध्यक्षता में संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक हुई, जिसमें खान ने कहा कि निजी जानकारी चुराने में संलिप्त लोगों को जेल में होना चाहिए और सैन्य खुफिया एवं इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को आपराधिक जांच का हिस्सा होना चाहिए। मुनीर कथित घटना के समय लेफ्टिनेंट जनरल पद पर थे, जबकि पिछले साल के अंत में देश के नए सेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया और 17वें थल सेनाध्यक्ष बने। उन्होंने जनरल कमर जावेद बाजवा का स्थान लिया, जो लगातार दो तीन साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed