फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan's Senate passes bills to extend Gen Bajwa's tenure

जनरल बाजवा का कार्यकाल बढ़ाने वाले विधेयकों को पाकिस्तान सीनेट की मंजूरी

Wed, 08 Jan 2020 11:12 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 08 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's Senate passes bills to extend Gen Bajwa's tenure
कमर जावेद बाजवा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पाकिस्तान की संसद के उच्च सदन ने बुधवार को सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल तीन और साल के लिए बढ़ाने से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी दे दी। जियो न्यूज के मुताबिक, सेना, नौसेना और वायु सेना प्रमुखों तथा ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन की सेवानिवृत्ति आयु 60 साल से बढ़ाकर 64 करने वाले विधेयकों को अल्पमत वाले दलों के विरोध के बावजूद सीनेट से मंजूरी मिल गई।

विज्ञापन


विधेयकों के पारित होते ही सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरनी ने सत्र की कार्यवाही स्थगित कर दी। रक्षा पर स्थाई समिति विधेयकों को पहले ही स्वीकृति दे चुकी है। अब सभी की नजर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी पर है जिनके दस्तखत के बाद ही विधेयक कानून का रूप ले पाएंगे और ऐसा होने के बाद प्रधानमंत्री को किसी भी सेना के प्रमुख का कार्यकाल बढ़ाने का अधिकार मिल जाएगा।
विज्ञापन


इमरान खान के करीबी जनरल बाजवा पिछले साल 29 नवंबर को अपने तीन साल के मूल कार्यकाल के समाप्त होने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे लेकिन प्रधानमंत्री ने 19 अगस्त को अधिसूचना के माध्यम से 59 वर्षीय सेना प्रमुख को इतना ही सेवा विस्तार दे दिया। इसके लिए क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात का हवाला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed