{"_id":"57f8bb0e4f1c1b943426ff01","slug":"pakistan-s-isi-chief-likely-to-be-replaced-soon-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान में हलचल, हटाए जा सकते हैं आईएसआई चीफ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान में हलचल, हटाए जा सकते हैं आईएसआई चीफ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Oct 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः ISI प्रमुख रिजवान अख्तर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर को अगले कुछ हफ्तों में हटाया जा सकता है। अख्तर की नियुक्ति सितंबर 2014 में की गई थी और उन्होंने नवंबर 2014 में कार्यभार संभाला। अख्तर ने लेफ्टिनेंट जनरल जहीर उल इस्लाम की जगह ली थी।
आईएसआई चीफ की नियुक्ति सामान्य तौर पर तीन साल के लिए होती है। इस बीच अगर आईएसआई चीफ रिटायर नहीं होता है या आर्मी चीफ उसे हटाता नहीं है, तो खुफिया एजेंसी प्रमुख अपना कार्यकाल पूरा करता है।
पाकिस्तानी अखबार द नेशन ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से ऐसी खबर दी है। खबर के मुताबिक आईएसआई चीफ को बदलने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
खबर में कहा गया है कि कार्यकाल पूरा होने से पहले ही आईएसआई के डायरेक्टर जनरल अपना पद छोड़ सकते हैं।
माना जा रहा है कि कराची के कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार मौजूदा आईएसआई चीफ की जगह ले सकते हैं।
एक दूसरे वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अख्तर कराची में पहले भी सिंध रेंजर्स के डायरेक्टर जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें कराची में चुनौतियों के बारे में पता है और यह अदला बदली मायने रखती है।

राहील शरीफ बनें रहेंगे या होंगे रिटायर!
अधिकारी ने आईएसआई प्रमुख को हटाए जाने के समय को और स्पष्ट करते हुए कहा, 'यह इस पर निर्भर करता है कि आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ का बढ़ाया जाता है या कार्यकाल के मुताबिक वह रिटायर होंगे।'
उन्होंने कहा, 'मैं नहीं समझता कि नोटिफिकेशन या कुछ और मिलिट्री कमांड से इससे पहले आ पाएगा। इसमें बहुत सारी चीजें जुड़ी हैं।'
राहील शरीफ ने इस शुरुआत में घोषणा की थी कि वह एक्सटेंशन के बारे में नहीं सोच रहे हैं और नवंबर में रिटायर होंगे।
हालांकि पाकिस्तान आर्मी के मुख्य प्रवक्ता असीम बाजवा ने इस तरह की खबरों से इनकार किया है कि आईएसआई प्रमुख बदले जाएंगे। इस बारे में पूछे जाने पर बाजवा ने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है।'
पाकिस्तानी अखबार द नेशन ने भी अपनी खबर में किसी कारण का जिक्र नहीं किया है आईएसआई चीफ क्यों बदले जाएंगे।