फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Pakistan's condition is bad, but taking money from China for the army', indian Navy Chief's attacks

Navy: 'पाकिस्तान की हालत बदहाल, मगर सेना के लिए चीन से ले रहा धन', नौसेना प्रमुख का पड़ोसी मुल्क पर करारा वार

Mon, 14 Oct 2024 10:38 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 14 Oct 2024 10:38 PM IST
सार

नौसेना प्रमुख ने कहा कि हम इस पर नजर रख रहे हैं कि पाकिस्तानी नौसेना में क्या हो रहा है? उन्हें विभिन्न स्रोतों से किस तरह के हथियार और प्लेटफार्म मिल रहे हैं।

विज्ञापन
'Pakistan's condition is bad, but taking money from China for the army', indian Navy Chief's attacks
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी - फोटो : ANI

विस्तार

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार को पाकिस्तान पर करारा वार किया। पाकिस्तान को चीन से उपकरण और हथियार समर्थन मिलने को लेकर नौसेना प्रमुख ने कहा कि यह चिंता का विषय नहीं बल्कि बहुत आश्चर्य की बात है कि एक अर्थव्यवस्था जो लड़खड़ा रही है और अंतरराष्ट्रीय सहायता मांग रही है, वह कैसे ऐसा कर सकती है। वह इसलिए धन जुटा रही है कि उनके सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण हो सके। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम इस पर नजर रख रहे हैं कि पाकिस्तानी नौसेना में क्या हो रहा है? उन्हें विभिन्न स्रोतों से किस तरह के हथियार और प्लेटफार्म मिल रहे हैं। नौसेना प्रमुख ने कहा कि हमारे पास समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक रणनीति है। हमारे राष्ट्रीय समुद्री हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जहां तक चीन का सवाल है तो हम से जानते हैं कि यह संख्या के मामले में सबसे बड़ी नौसेना बन गई है। हम उस पर भी नजर रख रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत में हो रहा 63 जहाजों का निर्माण
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय शिपयार्डों में 63 जहाजों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें डीपीएसयू, पीएसयू और एलएंडटी जैसे निजी उद्योग भी शामिल हैं। इसमें 17 ब्रावो जहाज सात से आठ हजार टन सक्षम फ्रिगेट हैं। हमारी लंबी अवधि की परियोजना के मुताबिक हमारे पास 24 फ्रिगेट होने चाहिए। इसलिए सात नए स्टील्थ फ्रिगेट उस क्षमता में ताकत जोड़ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना 2047 तक पूर्ण आत्मनिर्भर बल बन जाएगी। सतह से लेकर उपसतह तक सभी प्लेटफार्म भारत में बनाए जाएंगे। नौसेना मुख्यालय में हमने एक टू-स्टार रैंक अधिकारी के तहत दो टास्क फोर्स नियुक्त किए हैं जो अब उद्योग में जा रहे हैं। वह यह सीख रहे हैं कि हम किस तरह की तकनीक को अपना सकते हैं। इसमें हम कुछ हद तक सफल भी हुए हैं। मैं अगले कुछ महीनों को बड़ी उम्मीद के साथ देख रहा हूं। 

संबंधित वीडियो


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed