फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan repeated its offer to facilitate Indian journalists in Balakot if they wanted to see truth

एयर स्ट्राइक के दो महीने बाद पाकिस्तान का नया पैंतरा, भारतीय पत्रकारों को दिया ये प्रस्ताव

Tue, 30 Apr 2019 08:58 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 30 Apr 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Pakistan repeated its offer to facilitate Indian journalists in Balakot if they wanted to see truth
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान बालाकोट एयर स्ट्राइक के दो महीने बाद पाकिस्तान का नया पैंतरा फिर सामने आया है। अब वह भारतीय पत्रकारों को उस स्थान पर ले जाने का प्रस्ताव दिया है जहां पर भारतीय वायुसेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था। पाकिस्तान अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रहा था। यहां तक की डेढ़ महीने बाद वह विदेशी मीडिया को घटनास्थल पर लेकर गया था लेकिन जैश-ए-मोहम्मद के उस ट्रेनिंग कैंप के अंदर नहीं ले गया जहां सेना ने कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को एक बार फिर झूठ बोला कि भारत ने फरवरी में बालाकोट पर जो एयर स्ट्राइक की थी उसमें किसी की जान नहीं गई और उसके किसी भी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। रावलपिंडी में सेना मुख्यालय को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारतीय पत्रकारों को कथित सच दिखाने के लिए बालाकोट की यात्रा करने का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले वह ऐसा करने से बचता रहा है।
विज्ञापन


भारत सरकार का कहना है कि उसने 26 फरवरी को खैबर पख्तूख्वां प्रांत के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था। यह कार्रवाई पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद की गई थी। 14 फरवरी को पुलवामा में जैश के आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने 27 फरवरी को नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए अपना लड़ाकू विमान भेजा था। जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके विमान को मार गिराया। हालांकि इस कार्रवाई में हमारे एक विंग कमांडर को पाकिस्तान ने बंदी बना लिया था। जिसे लगभग 60 घंटों के अदंर उसे लौटाने पर मजबूर होना पड़ा था।

गफूर का कहना है कि भारत लगातार झूठ बोल रहा है और पाकिस्तान उसका जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा, 'पिछले दो महीनों से भारत ने बहुत सारे झूठ बोले हैं। एक जिम्मेदार देश होने के नाते हमने उनके झूठ का जवाब नहीं दिया।' गफूर का कहना है कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है और प्रधानमंत्री इमरान खान ने साक्ष्य के साथ-साथ बातचीत के आधार पर जांच का आह्वान किया था।


27 फरवरी को भारत का केवल एक विमान नीचे गिरा था। इसके बावजूद पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपने झूठ को दोहराते हुए दावा किया है कि उसने भारत के दो विमानों को मार गिराया था। उन्होंने भारत के इस दावे का खंडन कर दिया है कि उसके एफ-16 विमान को भारत ने मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed