फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan PM Imran Khan get trolled for share rabindranath tagore's quote said it to Khalil gibran

टैगोर की पंक्तियों को खलील जिब्रान का बताने पर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम, लोग बोले- थोड़ा पढ़ लीजिए

Thu, 20 Jun 2019 08:39 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 20 Jun 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan get trolled for share rabindranath tagore's quote said it to Khalil gibran
इमरान खान(File Photo)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय विभूति रवींद्रनाथ टैगोर की पंक्तियों को लेबनानी-अमेरिकी कवि खलील जिब्रान का बता दिया। बुधवार को अपने ट्विटर एकाउंट पर टैगोर के प्रसिद्ध उद्धरण का श्रेय खलील जिब्रान को देने के बाद वह ट्रोल हो गए। लोगों ने उन्हें अपना ज्ञान बढ़ाने तक की नसीहत दे डाली। वहीं एक यूजर ने मो. अली जिन्ना की फोटो लगाकर इमरान की ओर से रवींद्रनाथ टैगोर से माफी मांगता संदेश टैग कर दिया। 

विज्ञापन



इमरान खान ने टैगोर का एक अंग्रेजी में प्रेरणादायक उद्धरण साझा किया था। इस उद्धरण का हिंदी में अर्थ है- 

मैं सोया और सपना देखा कि जीवन आनंद है। मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है। मैंने सेवा की और पाया कि सेवा आनंद है। 

विज्ञापन

इस ट्वीट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जो भी लोग जिब्रान के शब्दों में ज्ञान को खोजते हैं और उसे पा लेते हैं, वे कुछ इस तरह संतोष का जीवन भी पा लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान के इस ट्वीट पर गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 28 हजार लाइक मिले थे, जबकि 6300 से ज्यादा  लोगों ने इसे रीट्वीट किया और तीन हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ज्यादातर लोगों ने इस उद्धरण के साथ रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर लगे 'टेंपलेट्स' शेयर करते हुए उन्हें फैक्ट चेक करने की सलाह दे डाली। वहीं कई यूजरों ने उन्हें अपना ज्ञान बढ़ाने को कह डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed