फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Plan for 5th August as India celebrates abrogation of Article 370 news and updates

Pakistan: पांच अगस्त को पाकिस्तान ने रची बड़ी साजिश! माहौल बिगाड़ने के लिए जारी किए 1.20 करोड़ पाकिस्तानी रु.

Mon, 05 Aug 2024 12:40 PM IST
Ashish Tiwari Ashish Tiwari
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान हर साल की तरह इस बार भी 5 अगस्त के लिए घाटी में माहौल खराब करने की फिराक में लगा हुआ था। इसके लिए बाकायदा पाकिस्तान से न सिर्फ आतंकियों के ग्रुप को घाटी में शांति बिगाड़ने के लिए अलग-अलग रास्तों से अंदर भेजे जाने की तैयारी थी। बल्कि घाटी में मौजूद पाकिस्तान के कुछ समर्थकों के माध्यम से बड़े आंदोलन की भी योजना बनाई जा रही थी। 
loader
Pakistan Plan for 5th August as India celebrates abrogation of Article 370 news and updates
Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान भारत के खिलाफ कुछ 'तय साजिशों' को शुरू करने की फिराक में है। इस साजिश के तहत पाकिस्तान न सिर्फ कश्मीर घाटी बल्कि पीओके में कुछ ऐसे षड्यंत्र रचने की तैयारी कर रहा है, जिससे शांति और अमन चैन में खलल पड़े। हालांकि यह बात अलग है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान के इन सभी नापाक इरादों की खबर पहले ही लग चुकी है। ज्यादातर साजिशों को जमीन पर उतरने से पहले ही न सिर्फ नेस्तनाबूत कर दिया गया है, बल्कि उन सभी साजिशकर्ताओं की भी जानकारी हाथ लग चुकी है, जो केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने वाले दिन 5 अगस्त के लिए खतरनाक साजिश रच रहे थे। फिलहाल जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त के लिए रची जाने वाली साजिश में पाकिस्तान सरकार की ओर से 90 दिन पहले 122 लोगों को इस मिशन पर लगाया गया था। जबकि पाकिस्तान के एक बड़े इंस्टिट्यूट घाटी में माहौल खराब करने के लिए बड़ी भूमिका निभाई है। मिली सूचना के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ साजिश रचने के लिए 12 मिलियन पाकिस्तानी रुपये भी जारी किए हैं। इसको लेकर पाकिस्तान के ऑडिटर जनरल ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। 


केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान हर साल की तरह इस बार भी 5 अगस्त के लिए घाटी में माहौल खराब करने की फिराक में लगा हुआ था। इसके लिए बाकायदा पाकिस्तान से न सिर्फ आतंकियों के ग्रुप को घाटी में शांति बिगाड़ने के लिए अलग-अलग रास्तों से अंदर भेजे जाने की तैयारी थी। बल्कि घाटी में मौजूद पाकिस्तान के कुछ समर्थकों के माध्यम से बड़े आंदोलन की भी योजना बनाई जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसी को मिले इस इनपुट के बाद फिलहाल पाकिस्तान के उन सभी मंसूबों को पूरी तरीके ध्वस्त कर दिया गया है, जो घाटी में 5 अगस्त को करने की योजना में थे। केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 5 अगस्त के लिए पाकिस्तान की ओर से जम्मू एंड कश्मीर लिबरेशन सेल को एक बड़ा टास्क दिया गया था। जिसको पाकिस्तान ने अपने इंस्टिट्यूट ऑफ डायलॉग डेवलपमेंट एंड डिप्लोमेटिक स्टडीज की ओर से पूरा डिजाइन किया था। सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया पर और जमीन पर पाकिस्तान सरकार के नापाक मंसूबों को उतारने के लिए इस इंस्टिट्यूट और जम्मू एंड कश्मीर लिबरेशन सेल से जुड़े आतंकियों को इसमें लगाया गया था।


केंद्रीय खुफिया एजेंसी को मिले इनपुट के आधार पर पता चला है कि बीते 90 दिनों से पाकिस्तान भारत के खिलाफ माहौल बनाने के लिए और घाटी में अमन-शांति को भंग करने के लिए रणनीतिक तौर पर तैयारी कर रहा था। इसमें 90 दिन पहले पाकिस्तान ने अपने इंस्टिट्यूट ऑफ़ डायलॉग डेवलपमेंट एंड डिप्लोमेटिक स्टडीज की 2023 में भारत के खिलाफ तैयार की गई पूरी स्ट्रेटजी को एक बार फिर से आगे बढ़ाने की तैयारी में था। इसके लिए बाकायदा पाकिस्तान की ओर से वहां रह रहे अलग-अलग 122 लोगों का चयन भी किया गया था। यह सभी लोग सोशल मीडिया के माध्यम से फेक नैरेटिव सेट करने और उसके आधार पर घाटी में माहौल खराब करने की पूरी जमीन तैयार कर चुके थे। खुफिया एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक भारत के खिलाफ यह सभी लोग ढाई सौ से ज्यादा अलग-अलग सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल करके पाकिस्तान के नैरेटिव को आगे बढ़ाने की फिराक में थे। लेकिन इन सभी लोगों के अकाउंट की तत्काल जानकारी मिलने के साथ ना सिर्फ इन को प्रतिबंधित किया गया, बल्कि उनकी पूरी जानकारी भी इकट्ठा की गई। केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों की मानें, तो जो जानकारी मिली है, वह पाकिस्तान की ओर से घाटी के भीतर माहौल खराब करने वाली ही थी। लेकिन पाकिस्तान की उसे पूरी साजिश को वक्त रहते ना सिर्फ रोका गया, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जाने वाले मंसूबों को भी पूरी तरीके से खत्म किया गया।

केंद्रीय खुफिया एजेंसी को मिले इनपुट के आधार पर पता चला है कि घाटी के कुछ संगठन भी पाकिस्तान की इस साजिश में लगातार कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रह थे। फिलहाल सूचना मिलने के साथ ही ऐसे सभी संगठनों के लोगों पर न सिर्फ कार्रवाई की गई है, बल्कि उनकी प्रत्येक हरकत पर करीब से नजर भी रखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक घाटी के यह सभी संगठन, जिसमें कुछ प्रतिबंध भी हैं वह पाकिस्तान और पीओके के में बैठे अपने आकाओं से लगातार निर्देश भी ले रहे थे। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों से तैयार किए गए तकरीबन 270 फेक और बॉट अकाउंट के माध्यम से घाटी के लोगों को गुमराह करने की पूरी योजना बनाकर काम किया जा रहा था। बीते 90 दिनों के भीतर 122 अलग-अलग लोगों के नाम पर तैयार किए गए सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक तय हैशटैग के साथ लगातार ट्वीट करने और फेसबुक पोस्ट को आगे बढ़ाने की तैयारी भी पाकिस्तान ने की थी। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने ऐसा करने वालों के लिए विशेष बजट की तैयार किया था। इस बजट में सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी घाटी में माहौल खराब करने के लिए आईएसआई और पाकिस्तान की सेना ने अपने सभी तंत्र खोल दिए थे।

केंद्रीय खुफिया एजेंसी के सूत्रों से मुताबिक भारत के खिलाफ माहौल बनाने के लिए पाकिस्तान ने "यौम ए इश्तहसाल" नाम के इवेंट के लिए अपनी बदहाल अर्थव्यवस्था के बीच 12 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का बजट जारी किया। इसको लेकर पाकिस्तान की ही अपनी जांच एजेंसी ने सवालिया निशान खड़े कर दिए। पाकिस्तान के ऑडिटर जनरल की ओर से बेवजह किसी इवेंट के नाम पर खर्च किए जाने वाले रुपए पर सवाल भी उठाए हैं। दरअसल पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही इतनी बदहाल है कि वहां पर महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है। बावजूद उसके पाकिस्तान के ऑडिटर जनरल ने भारत के खिलाफ रची जाने वाली इस साजिश में खर्च किए जाने वाले रुपये पर ऑब्जेक्शन कर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। रक्षा मामलों से जुड़े विशेषज्ञ रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीएस ओझा कहते हैं कि जब से कश्मीर में धारा 370 हटाई गई है, तब से पाकिस्तान ऐसे ही ऊल जुलूल हरकतें करता रहता है। जब उसको कहीं से कोई समर्थन नहीं मिलता है, तो वह अपनी बदहाल अर्थव्यवस्था के बाद भी सरकारी बजट जारी कर लोगों में पैसा बांटता है। ताकि घाटी में कुछ माहौल खराब हो सके। लेकिन हमारी सुरक्षा और खुफिया एजेंसी पाकिस्तान के मंसूबों को पहले ही भांपकर उनके मंसूबों को नाकाम कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed