फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Minister Sheikh Rashid says their atom bomb will target India but not Muslims

पाक मंत्री का हास्यास्पद बयान, 'मुसलमानों को बचाते हुए भारत को निशाना बनाएगा हमारा बम'

Thu, 20 Aug 2020 09:32 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 20 Aug 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Minister Sheikh Rashid says their atom bomb will target India but not Muslims
पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा का विषय बने रहने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने भारत को लेकर एक बार फिर हास्यास्पद बयान दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में राशिद यह कहते नजर आ रहे हैं कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो यह आखिरी युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास एसा 'कैलकुलेटेड' बम है जो मुसलमानों को बचाते हुए भारत को निशाना बनाएगा।

विज्ञापन


एक समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में राशिद यह कहते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देने वाले अंदाज में कहा, 'अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो कन्वेंशन जंग की कोई गुंजाइश नहीं होगी। यह खूनी और आखिरी जंग होगी, एटमी जंग होगी। हमारा हथियार बहुत कैलकुलेटेड छोटा, परफेक्ट है और मुलमानों को जानें बचाते हुए इलाकों को निशाना बना सकता है। यह हथियार असम तक निशाना लगा सकता है।'
विज्ञापन

 


राशिद ने दावा किया कि पाकिस्तान भारत के दूरदराज के इलाकों में भी निशाना लगा सकता है। पाकिस्तान का हथियार असम तक को भी अपनी जद में ले लकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति में पारंपरिक युद्ध की संभावना नहीं है। हिंदुस्तान को यह बात बखूबी पता है। राशिद पहले भी भारत को परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। हालांकि, धर्म के आधार पर भेदभाव करने वाले बम की बात जरूर नई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed