फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan is reminded that must fulfill international obligations says MEA on imran Kashmir remark

कश्मीर वाले बयान पर इमरान को विदेश मंत्रालय की सलाह, अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाए पाक 

Wed, 28 Nov 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Nov 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Pakistan is reminded that must fulfill international obligations says MEA on imran Kashmir remark
- फोटो : SELF
कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर भारत ने नाराजगी जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को यह याद रखना चाहिए कि उस पर किसी भी तरह के सीमा पार आतंकवाद को रोकने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता है। पाकिस्तान अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित गलियारे की आधारशिला बुधवार को रखी। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा मसला सिर्फ कश्मीर का है, इंसान चांद पर पहुंच चुका है लेकिन हम एक मसला हल नहीं कर पा रहे हैं। ये मसला तभी हल हो पाएगा जब हम पक्का फैसला करेंगे। 
विज्ञापन


इमरान ने कहा कि हम एक कदम आगे बढ़कर दो कदम पीछे हट जाते हैं, लेकिन रिश्ते ठीक करने के लिए हम प्रयास नहीं करते हैं। अगर फ्रांस-जर्मनी एक साथ आ सकते हैं, तो फिर पाकिस्तान-हिंदुस्तान ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 




सार्क की बैठक में शामिल नहीं होगा भारत

इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साफ कर दिया है कि भारत इस साल सार्क सम्मेलन में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर पहल का पाकिस्तान के साथ बातचीत से कोई लेना-देना नहीं है और पाकिस्तान जब भारत में आतंकवादी गतिविधियां बंद कर देगा तभी उससे बातचीत शुरू होगी।

भारत इस कॉरिडोर की लंबे समय से मांग करता रहा है, जिससे भारतीय सिख श्रद्धालु बिना वीजा के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब तक आ जा सकें। स्वराज ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि पाकिस्तान ने पहली बार सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस कदम भर से द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो जाएगी। आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकती।’’ विदेश मंत्री तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले प्रचार के लिए यहां हैं और वह संवाददाताओं को संबोधित कर रहीं थीं।



उन्होंने कहा, ‘‘जिस क्षण पाकिस्तान भारत में आतंकवादी गतिविधियां बद कर देगा, बातचीत शुरू हो सकती है लेकिन बातचीत केवल करतारपुर गलियारे से जुड़ी नहीं है।’’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को अपने देश में इस कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। इस कॉरिडोर के छह माह के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed