नेपाली सेना में पैठ बनाकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान नेपाल की सेना में पैठ बनाकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। चीन की तरह ही पाकिस्तान नेपाल से नजदीकी बढ़ाने की कोशिशों में जुटा है, ताकि भारत के प्रभाव को कम किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, पाक नेपाल की राजधानी काठमांडू में नेशनल डिफेंस कॉलेज बनाना चाहता है। काठमांडू से ही पाक उच्चायोग भारत विरोधी अभियान चला रहा है।
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान और नेपाल के बीच डिफेंस कॉलेज को लेकर कई चरणों में बात हो चुकी है। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट आई थी कि पाकिस्तान नेपाल में भारत विरोधी आतंकी गुटों की मदद कर रहा है, ताकि आतंकी नेपाल के साथ खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में घुसपैठ कर सकें।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की नजर बांग्लादेशियों पर भी है। सुरक्षा एजेंसियों को भी सात बांग्लादेशियों के काठमांडू पहुंचने की जानकारी मिली थी। एजेंसियों के शक है कि आईएसआई इन लोगों को जमात-उल-मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों में शामिल कर भारत और बांग्लादेश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सकती है।
जवाबी कार्रवाई में पाक के तीन सैनिक ढेर
पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा आतंकी हमले में हाथ होने का दावा करने के बाद भी पाक बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर हमले कर रहा है। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पीओके में एलओसी पार की सात पाकिस्तानी चौकियां नष्ट कर दी। इसमें तीन पाक सैनिक भी मारे गए। पाक सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एलओसी के पास रावलकोट सेक्टर के रखचकरी इलाके में भारतीय सैनिकों की गोलीबारी से हमारे तीन सैनिक मारे गए हैं।