{"_id":"5fb6e88290c54a707d004e2d","slug":"pakistan-is-helping-infiltrating-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठियों की मदद के लिए गोलाबारी कर रही पाकिस्तानी सेना: विदेश मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घुसपैठियों की मदद के लिए गोलाबारी कर रही पाकिस्तानी सेना: विदेश मंत्रालय
Fri, 20 Nov 2020 03:20 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 20 Nov 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने एक बार फिर कहा है कि पाकिस्तान घुसपैठी आतंकियों को मदद पहुंचा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, संघर्ष विराम संबंधी सहमति का पालन करने का बार-बार संदेश देने के बावजूद पाकिस्तानी सेना घुसपैठियों की मदद के लिए लगातार नियंत्रण रेखा पर फायरिंग कर रही है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए आतंकियों और हथियारों को भारतीय सीमा में भेजने में कोई कमी नहीं आई है। ऐसी हरकतें बिना पाकिस्तानी सेना की मदद के संभव नहीं हैं। विदेश मंत्रालय ने 14 नवंबर को पाकिस्तानी उच्चायोग के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन