{"_id":"5e9717d58ebc3e77b5393f5d","slug":"pakistan-high-commission-in-new-delhi-asked-help-for-evacuation-of-its-citizens-stranded-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में फंसे अपने नागरिकों की वतन वापसी के लिए पाक उच्चायोग ने मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में फंसे अपने नागरिकों की वतन वापसी के लिए पाक उच्चायोग ने मांगी मदद
Wed, 15 Apr 2020 07:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 15 Apr 2020 07:49 PM IST
सार
भारत में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने भारत से मदद मांगी है। पाक उच्चायोग ने कहा है कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में मौजूद नागरिकों को वाघा बॉर्डर के रास्ते 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे पाकिस्तान भिजवाया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्रालय अपने यहां फंसे सभी विदेशी नागरिकों को उनके देश भेजने की व्यवस्था कर रहा है। इसमें पाकिस्तान के नागरिक भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया, हमें पाक उच्चायोग से पता चला है कि हमारे देश में मौजूद उनके 180 नागरिक वापस जाना चाहते हैं। हम इसे लेकर संबंधित अधिकारियों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से पूरी दुनिया में हर तरह की यात्री सेवाओं पर प्रतिबंध लगा हुआ है। कोरोना के चलते भारत ने सभी देशों के लिए अपनी सीमाएं पहले ही बंद कर दी हैं। ऐसे में विदेश मंत्रालय अपने यहां फंसे विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए पाकिस्तानी उच्चायोग लगातार भारत से संपर्क में है। पाकिस्तान ने अपने नागरिकों की अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए जांच करवाने की भी मांग की है। बता दें, पिछले महीने पांच पाकिस्तानी नागरिक अट्टारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते अपने देश वापस गए थे।
विज्ञापन