फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan handed over 20 Indian fishermen to India at Wagah Border

वतन वापसी: पाकिस्तान से 20 मछुआरे लौटेंगे भारत, वाघा बॉर्डर पर पाक रेंजर्स करेंगे भारतीय सैनिकों के हवाले 

Mon, 24 Jan 2022 02:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Jan 2022 02:57 PM IST
सार

भारतीय मछुआरों पर कथित रूप से बिना अनुमति के पाकिस्तानी जल क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप था। 

विज्ञापन
Pakistan handed over 20 Indian fishermen to India at Wagah Border
वाघा बॉर्डर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किए गए 20 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान भारत को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। आज वाघा बॉर्डर पर पाक सैन्य अधिकारी इन मछुआरों को भारतीय सैनिकों के सुपुर्द कर देंगे। इन मछुआरों को कथित रूप से पाकिस्तानी जल सीमा में अवैध रूप से प्रवेश के बाद पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। इन्हें कराची की लांधी जेल में रखा गया था। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक अजीम थेबो ने बताया कि 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई के बाद अब 568 भारतीय मछुआरे जेल में रह गए हैं। इन सभी मछुआरों को भारतीय सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मछुआरे को पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान द्वारा आदान-प्रदान किए गए कैदियों की सूची के तहत, पाकिस्तान में कम से कम 628 भारतीय कैदी हैं। इसमें से जिनमें 51 नागरिक और 577 मछुआरे शामिल हैं। वहीं  भारत सरकार ने भी 355 पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा की, जिनमें 282 नागरिक और 73 मछुआरे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed