{"_id":"5b0c61854f1c1b9f6e8b5000","slug":"pakistan-former-isi-chief-asad-durrani-on-ecl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआई के पूर्व चीफ दुर्रानी के पाक से बाहर जाने पर रोक, चल सकता है देशद्रोह का मुकदमा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आईएसआई के पूर्व चीफ दुर्रानी के पाक से बाहर जाने पर रोक, चल सकता है देशद्रोह का मुकदमा
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Tue, 29 May 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) असद दुर्रानी के देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख एएस दुलत के साथ मिल कर लिखी एक किताब को लेकर यह फैसला लिया गया है। उन्हें अब कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, दुर्रानी को सोमवार को किताब ‘द् स्पाई क्रॉनिकल्स : रॉ, आईएसआई एंड द् इल्युजन ऑफ पीस’ को लेकर अपनी सफाई देने के लिए सेना मुख्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन
आईएसपीआर के मुताबिक, उनके खिलाफ इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा उनको एक्जिट कंट्रोल लिस्ट में भी रख दिया गया है, जिसके तहत वह अब देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। इस मामले में उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग भी होने लगी है।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान में आजकल दुर्रानी की उस किताब को लेकर हंगामा मचा है, जो उन्होंने एएस दुलत के साथ मिल कर लिखी है। पाकिस्तान में माना जा रहा है कि उन्होंने यह किताब भारत को फायदा पहुंचाने के लिए लिखी है।