{"_id":"5c6b4a68bdec22739c3fee37","slug":"pakistan-fears-india-s-tough-stand-on-pulwama-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले पर भारत के कड़े रुख से पाक आशंकित, चर्चा के लिए अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलवामा हमले पर भारत के कड़े रुख से पाक आशंकित, चर्चा के लिए अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया
Tue, 19 Feb 2019 05:44 AM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 19 Feb 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
सोहेल महमूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले पर भारत के सख्त रुख के बीच पाकिस्तान ने अपने नई दिल्ली स्थित उच्चायुक्त सोहेल महमूद को चर्चा के लिए वापस बुलाया है। महमूद सोमवार को सुबह पाकिस्तान रवाना हो गए। गौरतलब है कि इस हमले के बाद भारत ने भी पाकिस्तान स्थित अपने उच्चायुक्त अजय विसारिया को वापस बुला कर चर्चा की थी।
विज्ञापन
दरअसल पुलवामा हमले के बाद भारत की ओर से सख्त रुख से पाकिस्तान आशंकित है। उसकी चिंता की खास वजह भारत की ओर से उसे एक बार फिर से दुनिया केदूसरे देशों और वैश्विक मंचों पर अलग-थलग करने की छेड़ी गई मुहिम है। इसके अलावा भारत की ओर से बार बार इस हमले का माकूल जवाब देने के बयान से भी पाकिस्तान आशंकित है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत पहले ही पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब कर इस मामले में कड़ी फटकार लगा चुका है। इस दौरान विदेश सचिव ने उच्चायुक्त महमूद को दो टूक शब्दों में आतंकवाद और आतंकी संगठनों केखिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था।
विज्ञापन