फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan fake social media handles using kaun banega crorepati to trap people

पाकिस्तान से भेजे जा रहे 'कौन बनेगा करोड़पति' के नाम पर मैसेज, रहें सावधान

Sun, 22 Sep 2019 07:19 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 22 Sep 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
Pakistan fake social media handles using kaun banega crorepati to trap people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि मशहूर टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की लोकप्रियता को भुनाने के लिए पाकिस्तान में बैठे कुछ लोग फर्जी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक सुरक्षा एडवायजरी के मुताबिक, 'साइबर सेल द्वारा यह बताया गया है कि विरोधी कौन बनेगा करोड़पति की लोकप्रियता का फायदा उठा रहे हैं और व्हाट्ऐप ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ रहे हैं और उन्हें जाल में फंसाने के लिए फर्जी मैसेज भेज रहे हैं।'

विज्ञापन

बचने के लिए उठाएं ये कदम

एडवायजरी में पाकिस्तान के दो फोन नंबर भी लिखे हैं जो ऐसे ही व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन हैं। रक्षा मंत्रालय की साइबर सेल ने लोगों को सलाह दी है कि जो भी इस तरह के किसी ग्रुप में शामिल हों, उसे तुरंत छोड़ दें। साथ ही यह सलाह भी दी गई है कि व्हाट्सऐप की सेटिंग कुछ इस तरह से कर लें जिससे वही व्यक्ति आपको किसी ग्रुप में जोड़ सके जिसका नंबर आपके फोन में सेव हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 पर लिए गए भारत के फैसले के बाद से पाकिस्तान की ओर से शुरू हुआ फर्जी खबरें फैलाने का सिलसिला अब तक बंद नहीं हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के ऐसे 200 सैन्य अधिकारियों के फर्जी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की है, जिनके जरिये कश्मीर पर पाकिस्तान की मानसिकता के मुताबिक संदेश भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed