फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan exhibits bombs in Kartarpur gurdwara premises, says India dropped during war

पाक ने करतारपुर गुरुद्वारा परिसर में लगाई बमों की प्रदर्शनी, कहा जंग के समय भारत ने गिराया

Sat, 09 Nov 2019 03:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Nov 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
Pakistan exhibits bombs in Kartarpur gurdwara premises, says India dropped during war
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा - फोटो : PTI
 करतारपुर कॉरिडोर के बहाने दुनिया के सामने अच्छा होने का दिखावा करने वाले पाकिस्तान का नापाक चेहरा उजागर हुआ है। पाक ने दरबार साहिब गुरुद्वारा के समक्ष 1971 की जंग के दौरान गिराए गए भारतीय वायुसेना के एक बम की नुमाइश की है। पाक ने इस बम के बारे में लिखा है कि जंग के वक्त गुरुद्वारे को तबाह करने के लिए इस पर बम गिराया गया था, मगर वाहेगुरुजी के चमत्कार के चलते यह बच गया। माना जा रहा है कि करतारपुर कॉरिडोर के थीम सॉन्ग के बाद पाक की इस करतूत पर विवाद खड़ा हो सकता है। करतारपुर गुरुद्वारा उद्घाटन शनिवार को होना है।
विज्ञापन


दरअसल, एक निजी समूह का हिस्सा रहे कुछ भारतीयों ने पाक के इस कारनामे को उजागर किया, जो हाल ही में पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब गुरुद्वारा गए थे। उन्होंने बताया कि पाक सरकार ने गुरुद्वारा परिसर में एक प्रदर्शनी लगाई है, जिसमें 1971 की जंग के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा गिराए गए बम को बाकायदा एक खंभे पर बने शीशे के बॉक्स में रखा गया है।
विज्ञापन


खंभे को खंडा (सिख धर्म का प्रतीक चिह्न) से सजाया गया है। इसके बगल में ही एक बोर्ड लगाया गया है, जिस पर इस बारे में पूरा विवरण है और इसका शीर्षक दिया गया है ‘वाहेगुरुजी का चमत्कार’। इसमें यह भी कहा गया है कि श्री खूह साहिब (पवित्र कुआं) और दरबार साहिब पर यह बम गिरा, मगर इससे दोनों पवित्र स्थलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। माना जाता है कि इस पवित्र कुएं से गुरुनानक देव अपने खेतों की सिंचाई किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले गाने में दिखाई थी भिंडरावाले की तस्वीर

इससे पहले पाकिस्तान की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था। इस वीडियो को पाकिस्तान सरकार ने तीन टुकड़ों में जारी किया था। वीडियो में खालिस्तानी आतंकवादी भिंडरावाला समेत 3 आतंकवादियों की तस्वीर दिखाए जाने के बाद से नया विवाद खड़ा हो गया था।

पाक का घिनौना चेहरा: भाजपा

भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने यह फोटो शेयर कर ट्वीट किया, करतारपुर साहिब की ये तस्वीर पाकिस्तान के घटिया और घिनौने चेहरे को दिखाती है। 1947 में बंटवारे के बाद सिखों के अरदास में की गई थी मांग ‘श्री ननकाना साहिब ते होर गुरुद्वारेयां, गुरुधामां दे, जिनां तों पंथ नूं विछोड़या गया है, खुले दर्शन दीदार ते सेवा संभाल दा दान खालसा जी नूं बख्शो...।’

ननकाना साहिब और बाकी गुरुद्वारे या गुरुधाम जो बंटवारे के चलते पाकिस्तान में रह गए उनके खुले दर्शन सिख कर सकें, इसकी हम मांग करते हैं। 1947 में हुए बंटवारे के बाद सिखों की अरदास में इस लाइन को जोड़ा गया।

ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि बंटवारे के बाद कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे पाकिस्तान की तरफ रह गए। इनमें पंजा साहिब, ननकाना साहिब, डेरा साहिब लाहौर और करतारपुर साहिब शामिल हैं। इन गुरुद्वारों में भारतीयों के जाने पर पाबंदी थी। सिख संगत का 70 साल लंबा इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। करतारपुर सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल है जहां गुरुनानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 साल बिताए।

11 हजार से अधिक की राशि और  सिक्के नहीं ले जा सकेंगे श्रद्धालु

करतारपुर कॉरिडोर से पाकिस्तान करतारपुर साहिब जाने वाले तीर्थयात्री अधिकतम 11 हजार रुपये और सात किलो तक का एक बैग ही ले जा सकेंगे। श्रद्धालुओं को सिक्के ले जाने की भी इजाजत नहीं है। संगत को धर्मस्थल के अलावा कहीं और जाने की इजाजत नहीं होगी।

तीर्थयात्रा के दौरान पर्यावरण के अनुकूल सामग्री (जैसे कपड़े के बैग) का इस्तेमाल करना होगा और क्षेत्र की स्वच्छता को बनाए रखना होगा। पॉलीथीन बैग पर पूर्ण पाबंदी है। गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक में पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स (पीटीबी) के भीतर धूम्रपान, शराब और तंबाकू के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी।

तेज आवाज में संगीत बजाना और बिना अनुमति अन्य लोगों की तस्वीरें लेने की मंजूरी भी नहीं होगी। 14 से 70 साल के लोग ही करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते करतारपुर साहिब दर्शन करने जा सकेंगे। वहीं, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व वकील मनदीप सिंह सचदेवा का कहना है कि सिख श्रद्धालु अपनी कमाई का कुछ हिस्सा धार्मिक स्थलों पर चढ़ाते हैं, 11 हजार की राशि काफी कम है। इसको अधिक किया जाना चाहिए।

पंजाब में हाई अलर्ट, 5,000 जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर संगत कोे समर्पित कर देंगे। इसके मद्देनजर पंजाब में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस की तरफ से सुरक्षा चाक चौबंद है। टर्मिनल पर बीएसएफ तैनात है। पंजाब पुलिस के पांच हजार जवान सुरक्षा में तैनात हैं।

तमाम जिलों से आला पुलिस अधिकारियों ने डेरा बाबा नानक में डेरा डाल लिया है। एडीजीपी सिक्योरिटी वरिंदर शर्मा ने अपना कैंप कार्यालय वहां बना दिया है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और जगह-जगह चेक पोस्ट बनाए गए हैं।

लाहौर में स्थित है 39 गुरुद्वारा साहिबान, संगत के लिए केवल चार खुले

करतारपुर साहिब के साथ-साथ पाकिस्तान में सिख धर्म से जुड़े 153 पवित्र स्थान हैं। पाकिस्तान पंजाब में हर साल गुरु नानक नाम लेवा संगत इन गुरुद्वारा साहिबान के दर्शनों के लिए आती है। पाकिस्तान सरकार ने बीते सात दशकों में 20 गुरुद्वारा साहिबान को संगत के दर्शनों के लिए खोला है।

पाकिस्तान के वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार पाकिस्तान के कसूर जिले में 17 गुरुद्वारा साहिबान हैं। लाहौर में सबसे अधिक 39 गुरुद्वारा साहिबान हैं। इनमें से केवल चार गुरुद्वारा साहिबान ही संगत के दर्शनों के लिए खोले गए हैं। गुजरांवाला में 10 गुरुद्वारे और 11 गुरुद्वारा साहिब सियालकोट में स्थित हैं। रावलपिंडी, शेखूपुरा और ओकारा में पांच-पांच गुरुद्वारे हैं।

आगामी कुछ साल में कई  गुरुद्वारा साहिबान का होगा जीर्णोद्धार: अमीर सिंह

पाकिस्तान के झंग इलाके में चार गुरुद्वारे, हाफिजाबाद में चार, साहिवाल में पांच, झेलम में पांच, जबकि वीर, डेरा गाजी खान, मुल्तान, फैसलाबाद, खुशब, बहावलपुर, खानवेल और बन्नू जिलों में एक-एक गुरुद्वारा साहिब स्थित हैं। डेरा इस्माइल खान में तीन गुरुद्वारा साहिब हैं। मनसेरा, पेशावर और हजारा में भी एक-एक गुरुद्वारा साहिब है। पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमीर सिंह के अनुसार पीएसजीपीसी ने कई गुरुद्वारों का जीर्णोद्धार समय पर पूरा करवाया है। आगामी कुछ वर्षों में कई और गुरुद्वारा साहिब का जीर्णोद्धार कर उन्हें दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed