{"_id":"6485e9dbb1589782620c9665","slug":"pakistan-ex-pm-imran-khan-booked-in-land-scam-case-latest-news-update-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में कम नहीं हो रहीं इमरान खान की मुश्किलें; अब जमीन घोटाले से जुड़ा मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pakistan: पाकिस्तान में कम नहीं हो रहीं इमरान खान की मुश्किलें; अब जमीन घोटाले से जुड़ा मामला दर्ज
Sun, 11 Jun 2023 09:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 11 Jun 2023 09:05 PM IST
सार
पंजाब के भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) ने इमरान खान के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। इमरान की बहन उजमा खान, उनके पति और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार पर भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Imran Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके खिलाफ अब पंजाब प्रांत में धोखाधड़ी के जरिए 5,000 कनाल (625 एकड़) जमीन की खरीद से जुड़े एक मामले में रविवार को मामला दर्ज किया गया। 70 साल के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख के खिलाफ मुल्क में अब तक 140 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इमरान खान के खिलाफ ज्यादातर आतंकवाद, जनता को हिंसा के लिए उकसाने, आगजनी, ईशनिंदा, हत्या के प्रयास, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से संबंधित मामले दर्ज हैं। इस बार पंजाब के भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) ने इमरान खान के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। इमरान की बहन उजमा खान, उनके पति और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार पर भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसीई ने के मुताबिक, इमरान खान और अन्य संदिग्धों पर पंजाब के लैय्याह जिले में सस्ती दरों पर 5,261 कनाल महंगी जमीन खरीदने का आरोप है। उन्होंने 6 अरब पाकिस्तानी रुपये (600 करोड़ रुपये) की वास्तविक कीमत के मुकाबले 13 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी। एसीई ने बताया कि उन्होंने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए स्थानीय लोगों से 500 कनाल जमीन छीन ली। यहां कई लोग कई वर्षों से रह रहे थे।
विज्ञापन
एसीई के मुताबिक, रविवार को लाहौर के जमान पार्क इलाके में उज्मा और उनके पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गई, लेकिन वे वहां नहीं मिले। मामले में मुख्य संदिग्ध उज्मा है, क्योंकि जमीन उसके नाम पर है। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान को पिछले साल अप्रैल में उनके नेतृत्व में अविश्वास मत हारने के बाद सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।