फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan denied entry of indian high commissioner to gurudwara 

पाकिस्तान की नापाक हरकत, अनुमति के बावजूद भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे जाने से रोका

Sun, 24 Jun 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jun 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Pakistan denied entry of indian high commissioner to gurudwara 
अजय बिसारिया

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया और महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को गुरुद्वारा पंजा साहिब में जाने से रोकने के मामले पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। भारतीय उच्चायुक्त के साथ दो महीने में दूसरी बार इस तरह की बदसलूकी की गई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के उप-उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब कर सख्त एतराज जता दिया गया है।

विज्ञापन


इस्लामाबाद में भी भारतीय उच्चायोग ने बिसारिया के पास पंजा साहिब जाने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की अनुमति होने के बाद भी ऐसे व्यवहार पर सख्त एतराज जताया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान को बता दिया गया है कि भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को रोकना और अपनी जिम्मेदारियों से भागना राजनयिक संबंधों को लेकर 1961 में हुए विएना समझौते का उल्लंघन है। साथ ही यह धार्मिक स्थलों के दौरे को लेकर 1974 में हुए द्विपक्षीय प्रोटोकॉल की अनदेखी भी है।
विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने बिसारिया को पंजा साहिब जाने से रोकने की निंदा की है। एसजीपीसी ने पाकिस्तान में अपनी समकक्ष समिति से भारतीय उच्चायुक्त और उच्चायोग अधिकारियों से बैठक की व्यवस्था कराने को कहा है।  भारत ने इसपर कड़ा विरोध जताते हुए पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को यहां समन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक में बार-बार हो रहा भारतीय राजनयिकों से दुर्व्यवहार

पाक में भारतीय राजनयिकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। मार्च में एक भारतीय राजनयिक का पीछा किया गया और गाड़ी रोक कर बदसलूकी की गई थी। भारतीय राजनयिकों के परिवारों को भी परेशान किया गया।


मामले के तूल पकड़ने पर पाक ने कहा था कि राजनयिक विवादों को 1992 कोड ऑफ कंडक्ट के तहत सुलझाया जाएगा। बावजूद इसके 10 जून को भारत के एयर एडवाइजर को इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर ही रोका गया। भारत ने पाक से कहा है कि वहां भारतीय अधिकारियों से ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed