फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan defaming India for Dasu attack, itself is the epicenter of regional instability, says MEA Spox Arindam Bagchi

विदेश मंत्रालय की दो टूक: दासू हमले को लेकर भारत को बदनाम कर रहा पाक, खुद है आतंक का केंद्र

Fri, 13 Aug 2021 07:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 13 Aug 2021 07:30 PM IST
सार

दासू में पिछले माह हुए हमले को लेकर पाकिस्तान भारत पर इल्जाम लगा रहा है। विदेश मंत्रालय ने इसका कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा है कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का केंद्र है और दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए यह चाल चल रहा है। 
 

विज्ञापन
Pakistan defaming India for Dasu attack, itself is the epicenter of regional instability, says MEA Spox  Arindam Bagchi
अरिंदम बागची - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का दासू की घटना को लेकर आया बयान भारत की छवि खराब करने का एक और प्रयास है। ऐसा कर के पड़ोसी देश खुद आतंकियों की सुरक्षित शरण स्थली व क्षेत्रीय अस्थिरता का केंद्र होने के दाग से मुक्ति चाहता है। वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान अपनी ओर से हटाना चाहता है। 

विज्ञापन

 
शाह महमूद कुरैशी ने रॉ का हाथ होने का लगाया आरोप
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि दासू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले चीनी इंजीनियरों की बस पर हुए हमले में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें अफगानी एनएसए का ऑफिस राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान का इस्तेमाल हुआ
इस्लामाबाद में कुरैशी ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान अफगानिस्तान का इस्तेमाल किया गया था। कुरैशी ने दावा किया कि इस्तेमाल किए गए वाहन को पाकिस्तान में तस्करी कर लाया गया था। चीन ने इस घटना को लेकर पाकिस्तान से कड़ी नाराजगी जताई थी। मामला इतना बढ़ गया था कि चीन को मनाने के लिए इमरान खान ने शाह मदमूद कुरैशी और आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद को बीजिंग भेजना पड़ा था।

कुरैशी ने कहा कि हमने 36 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की और जांच के तहत क्षेत्र लगभग 1,400 किलोमीटर था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने घटना के संचालकों का पता लगा लिया है और कहा है कि अब हम जानते हैं कि वे किसके साथ जुड़े थे। इस्तेमाल किया गया वाहन पाकिस्तान में तस्करी कर लाया गया था। उन्होंने दावा किया कि आत्मघाती हमलावर खालिद उर्फ शेख एक अफगान नागरिक था।


बता दें, 13 जुलाई को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के दासू में एक बस में धमाका हुआ था। हमले में नौ चीनी इंजीनियरों समेत 13 लोग मारे गए थे। दासू में विश्व बैंक व चीन की मदद से एक पनबिजली परियोजना लगाई जा रही है। चीनी कंपनी इसका निर्माण कर रही है। इस हमले के बाद चीन कंपनी ने काम रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed