भारत में ब्रांच खोलने को उत्साहित हैं पाक बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने कहा है कि लगभग 4 से 5 पाकिस्तानी बैंक भारत में अपनी शाखा खोलना चाहते हैं। वे दोनों देशों के बीच, इस क्षेत्र में बात आगे बढ़ने की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के डिप्टी गवर्नर सईद अहमद ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों देशों के मध्य कारोबार और बैंकिंग के मामले में कोई गतिविधि आगे नहीं बढ़ पाई है।
उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि एक बार माहौल और अनुकूल हो जाए तो दोनों देशों को साथ में सीखने का मौका मिलेगा।
पाक के 4-5 प्रमुख बैंकों आना चाहते हैं भारत
अहमद हाल ही में एक कार्यक्रम के सिलसिले में भारत दौरे पर थे। यह पूछने पर कि कितने बैंक भारत में परिचालन के लिए आना चाहेंगे, उन्होंने बताया कि अनौपचारिक तौर पर 4-5 प्रमुख बैंकों ने हमसे बात की है लेकिन अभी ऐसा कोई अवसर नहीं है। इसलिए कोई औपचारिक आवेदन नहीं आया है।
अगस्त 2012 में, दोनों पक्ष दोनों देशों के दो-दो बैंकों को पूर्ण बैंकिंग लाइसेंस जारी करने पर राजी हुए थे। लेकिन उसके बावजूद इस पर अभी तक कोई गतिविधि नहीं हुई है।