फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan: Assassination attempt on Imran Khan, three more suspects arrested

Pakistan: इमरान खान पर हमले के तीन और आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट बनी गिरफ्तारी का कारण

Mon, 16 Jan 2023 10:34 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 16 Jan 2023 10:34 PM IST
सार

तीन नए गिरफ्तार संदिग्धों को एक आतंकवाद विरोधी अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन की हिरासत के लिए संयुक्त जांच दल को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Pakistan: Assassination attempt on Imran Khan, three more suspects arrested
इमरान खान (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले के आरोप में तीन और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पिछले साल इमरान की पार्टी की रैली के दौरान हुए हमले से जुड़ी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा, 'दो पीएमएल-एन कार्यकर्ताओं मुदस्सर नजीर और अहसान अली को गुजरांवाला डिवीजन से उनके सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया गया है।' पुलिस के मुताबिक, एक अन्य संदिग्ध तैय्यब बट को भी हिरासत में लिया गया है। तैय्यब पर हमले में इस्तेमाल हथियार मुहैया कराने में मुख्य संदिग्ध मोहम्मद नवीद की मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले मुख्य संदिग्ध मुहम्मद नवीद को गिरफ्तार किया था। नवीद ने अपने चचेरे भाई वकास के साथ इमरान पर गोलियां चलाई थीं। वह न्यायिक हिरासत पर है जबकि वकास संयुक्त जांच दल (जेआईटी) की हिरासत में है। तीन नए गिरफ्तार संदिग्धों को एक आतंकवाद विरोधी अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन की हिरासत के लिए संयुक्त जांच दल को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने कहा था हत्या के प्रयास के पीछे ताकतवर लोग थे
पूर्व प्रधानमंत्री ने हाल ही में आरोप लगाया कि जेआईटी सदस्यों पर उनके खिलाफ हत्या की साजिश की जांच से खुद को दूर करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। खान ने कहा था, 'मुझ पर हत्या के प्रयास के पीछे ताकतवर लोग थे।' उनकी पार्टी ने दावा किया है कि खान को मारने के लिए तीन शूटर भेजे गए थे।

मार्च के दौरान मारी गई थी गोली
पिछले साल तीन नवंबर को वजीराबाद इलाके में इमरान खान के दाहिने पैर में बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी। खान यहां मध्यावधि चुनाव के लिए दबाव बनाने के लिए एक मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।

इमरान खान ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में लौटने के संकेत दिए
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने सोमवार को इस साल के आखिर में होने वाले आम चुनावों के लिए एक कार्यवाहक सेटअप की परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए नेशनल असेंबली में लौटने का संकेत दिया है। गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए खान को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद नेशनल असेंबली के 131 पीटीआई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। हालाँकि, नेशनल असेंबली के स्पीकर ने अभी तक उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है। 


सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि अगर हम नेशनल असेंबली में वापस नहीं आते हैं, तो पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार कार्यवाहक सेटअप बनाएगी और हम ऐसा नहीं होने देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed