{"_id":"5cd01c05bdec2207737652ba","slug":"pakistan-arrested-30-fishermen-of-gujarat-6-boats-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने गुजरात के 30 मछुआरों को किया गिरफ्तार, छह नौकाएं भी जब्त की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान ने गुजरात के 30 मछुआरों को किया गिरफ्तार, छह नौकाएं भी जब्त की
Mon, 06 May 2019 05:57 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, अहमदाबाद
भाषा, अहमदाबाद
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 06 May 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास से सोमवार को गुजरात के कम से कम 30 मछुआरों को गिरफ्तार किया। पोरबंदर स्थित ‘नेशनल फिशवर्कर्स फोरम’ (एनएफएफ) के सचिव मनीष लोधरी ने बताया कि पीएमएसए ने मछली पकड़ने की छह नौकाओं को भी जब्त किया है।
विज्ञापन
लोधरी ने कहा, ‘छह नौकाओं पर सवार 30 मछुआरों को पीएमएसए ने आईएमबीएल (अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा) के नजदीक आज सुबह पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया।’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें अब कराची तट पर ले जाया जाएगा। ये सभी नौकाएं पोरबंदर बंदरगाह से कुछ दिन पहले समुद्र में उतरी थीं।’
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी एजेंसियां नियमित तौर पर आईएमबीएल से भारतीय मछुआरों को पकड़ती रहती है। मछुआरों की यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब पिछले महीने ही पाकिस्तान ने सद्भावना के तहत 100 भारतीय मछुआरों को छोड़ा था। इनमें अधिकतर गुजरात के थे।
विज्ञापन