फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan Army should take The bodies of intruders killed in encounter: Indian Army

मुठभेड़ में मारे गए घुसपैठियों के शव वापस ले जाए पाकिस्तान : भारतीय सेना

Tue, 23 Oct 2018 03:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Oct 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
pakistan Army should take The bodies of intruders killed in encounter: Indian Army

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना से कहा है कि वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मुठभेड़ में मारे गए दो हथियारबंद पाकिस्तानी घुसपैठियों के शवों को वापस ले जाए। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि नियंत्रण रेखा के पास सेना की ओर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के बाद हुई मुठभेड़ में रविवार को दो हथियारबंद पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गए। मुठभेड़ की इस वारदात में भारतीय सेना के तीन जवानों ने भी अपनी जान कुर्बान कर दी थी। 

विज्ञापन


थलसेना के एक अधिकारी ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर रविवार को बताया था कि माना जा रहा है कि मारे गए घुसपैठिये बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के सदस्य थे। बैट में पाकिस्तानी सेना के जवान और प्रशिक्षित आतंकवादी काम करते हैं। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना को स्थापित संवाद माध्यमों से सूचित किया गया है कि वे अपने वर्दीधारी नागरिकों के शव लेकर जाए। सेना सूत्रों ने बताया कि इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना को सख्त चेतावनी दी गई है कि वह अपनी सरजमीं से काम कर रहे आतंकवादियों पर लगाम लगाए।
विज्ञापन


30 मई से अब तक 23 आतंकी मारे गए

पाकिस्तानी सेना एलओसी के पास आतंकवादियों को भेजने की कोशिशें लगातार करती रही है। 30 मई से लेकर अब तक भारतीय थलसेना घुसपैठ की सात कोशिशें नाकाम कर चुकी है, जिसमें 23 आतंकवादी मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed