फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan army chief bajwa says we will talk on all issues with India

पाक सेना के तेवर पड़े ढीले, कश्मीर समेत सभी मुद्दों का हल निकालने के लिए आर्मी चीफ बाजवा ने की पहल

Sun, 15 Apr 2018 09:29 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Apr 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
 pakistan army chief bajwa says we will talk on all issues with India
bajwa
विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद को लेकर खरीखोटी सुनने के बाद हर समय युद्ध की घुड़की देने वाली पाकिस्तानी सेना के तेवर अचानक ढीले पड़ गए हैं। पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत के साथ शांति वार्ता की हिमायत की है। उन्होंने रविवार को कहा कि भारत-पाक के बीच कश्मीर समेत सभी विवादों का समाधान व्यापक और सार्थक वार्ता से किया जा सकता है। 
विज्ञापन


वह पाकिस्तान सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाक सेना भारत को किसी भी सैन्य हमले का कड़ा जवाब देने की घुड़की देती रही है। 
विज्ञापन


सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी बयान के अनुसार, जनरल बाजवा ने कहा, हमारा स्पष्ट मत है कि भारत और पाक के बीच विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सकता है। इसमें कश्मीर जैसा मुख्य मुद्दा भी शामिल है। इसके लिए व्यापक और सार्थक वार्ता की दरकार है। भले ही ऐसी वार्ता किसी एक के पक्ष में न हो लेकिन यह इस क्षेत्र में शांति के लिए अनिवार्य शर्त है। पाक ऐसी वार्ता के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन इसका आधार उसकी संप्रभु समानता, गरिमा और सम्मान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि पाक शांति चाहने वाला मुल्क है। वह सभी देशों खासतौर पर पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है। हालांकि उसकी शांति की चाहत को किसी भी तरह से उसकी कमजोरी नहीं समझी जानी चाहिए। हमारी सेनाओं किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस दौरान जनरल बाजवा एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के लोगों के स्व-निर्णय के मूल अधिकार लिए राजनीतिक एवं नैतिक समर्थन की हिमायत करते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed