{"_id":"5d672d6d8ebc3e93a230af63","slug":"pakistan-all-set-to-test-ballistic-missile-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर बौखलाए पाक ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया परीक्षण, इमरान ने दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीर पर बौखलाए पाक ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया परीक्षण, इमरान ने दी बधाई
Thu, 29 Aug 2019 11:54 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:54 AM IST
सार
- दुनिया का ध्यान खींचने के लिए मिसाइल परीक्षण की तैयारी में पाकिस्तान
- कश्मीर पर भारत के फैसले से बौखलाया पाक
- मिसाइल परीक्षण कर दोनों देशों के बीच जंग का माहौल बनाना चाहेगा पाक
विज्ञापन
गजनवी मिसाइल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान दुनिया का ध्यान खींचने के लिए गुरुवार को बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है। मिसाइल परीक्षण पर इमरान खान ने पाक वैज्ञानिकों और सेना को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को लेकर पाक ने पहले ही नॉटम जारी किया था। यह मिसाइल परीक्षण कराची के पास सोनमियानी उड़ान परीक्षण रेंज में किया गया। पाक ने इसको लेकर अपनी नौसेना को भी अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
ऐसा माना जा रहा था कि पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र बंद करने का कदम संभावित मिसाइल परीक्षण को देखते हुए उठाया था।
बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच अक्तूबर या नवंबर में जंग हो सकती है।
माना जा रहा है कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के लिए यह कदम उठाने जा रहा है। इस हरकत से पाकिस्तान दोनों देशों के बीच युद्ध का माहौल बनाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान कश्मीर पर केंद्रित करना चाहता है।
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक हफ्ते पहले न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में दोनों देशों के बीच परमाणु टकराव के संकेत दिए थे। मालूम हो कि पाकिस्तान ने कराची विमानन क्षेत्र के तीन हवाई मार्गों को 28 अगस्त से 31 अगस्त तक बंद कर दिया है।