{"_id":"5c467605bdec22739950b961","slug":"pakistan-agencies-threaten-indian-mission-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के कर्मियों ने भारतीय मिशन के कर्मचारियों को धमकाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के कर्मियों ने भारतीय मिशन के कर्मचारियों को धमकाया
Tue, 22 Jan 2019 07:16 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 22 Jan 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला द्वारा पाकिस्तान हाई कमीशन के स्टाफ के खिलाफ बाजार में गलत तरीके से छूने को लेकर पुलिस में एफआईआर लिखवाने के कुछ दिनों बाद भारत ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों पर अपने दो राजनयिकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्च आयोग ने एक मौखिक नोट भेजा है जिसमें वहां की घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्रालय को भेजे गए मौखिक नोट में लिखा है, '15 जनवरी को रात 10 बजे, राजनयिक एंक्लेव में उच्च आयोग से वर्ल्ड मार्ट मार्केट जाते वक्त इस मिशन के दो सदस्यों को पाकिस्तानी एजेंसी के कर्मचारियों ने रोका और भारत में पाक उच्च आयोग के कर्मी के साथ हुई घटना के बारे में उसके कारण के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने धमकाते हुए कहा कि वह उसी तरह से जवाब देंगे।'
विज्ञापन
'मंत्रालय से अनुरोध किया जाता है कि इस मामले की जांच पड़ताल की जाए और संबंधित एजेंसी को ताकीद किया जाए कि इस तरह की घटना दोबारा न हो। मंत्रालय उच्चायोग के साथ जांच के परिणामों को साझा कर सकता है।'
विज्ञापन
बता दें कि 13 जनवरी को पाकिस्तान उच्च आयोग के एक कर्मचारी को सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। एक महिला ने कर्मचारी पर आरोप लगाया था कि उसने महिला को दक्षिण दिल्ली के एक बाजार में गलत तरीके से छुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी कर्मचारी को माफी मांगने पर छोड़ दिया गया था।
सूत्रों के मुताबिक 14 जनवरी को लाहौर में हरकत-उल-मुजाहिदीन द्वारा भारत में हिंसा व आतंक फैलाने की बात कही थी। भारतीय विदेश मंत्रालय इस मामले में रुचि ले रहा है। विदेश मंत्रालय द्वारा पाकिस्तान उच्च आयोग को भेजे गए संदेश में लिखा है, 'मंत्रालय पाकिस्तान शासित क्षेत्र में उग्रवादियों द्वारा भारत में अशांति व आतंकवाद फैलाने को लेकर की जा रही गतिविधियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराता है।'
सूत्र बताते हैं कि भारत ने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करे। इसके साथ ही वह अपने वादे को याद रखे और अपने क्षेत्र में भारत के खिलाफ साजिश रचने व आतंक फैलाने वालों पर रोक लगाए।