फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan activates satellite airbase near India and Afghan borders Indian agencies are on high alert

चुनौती: पाकिस्तान ने भारत और अफगान सीमाओं के पास सक्रिय किए सैटेलाइट एयरबेस, भारतीय एजेंसियां अलर्ट

Sun, 05 Sep 2021 09:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजेंसी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 05 Sep 2021 09:49 PM IST
सार

पाकिस्तान की वायुसेना के पास हवाई अभियानों के लिए 12 सक्रिय और इतनी ही संख्या में सैटेलाइट बेस हैं। उसकी वायुसेना अपनी ऑपरेशनल तैयारियों के लिए समय समय पर इन बेसों को सक्रिय करती रहती है।

विज्ञापन
Pakistan activates satellite airbase near India and Afghan borders Indian agencies are on high alert
सैटेलाइट एयरबेस - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान की वायुसेना ने अफगानिस्तान से लगते बलूचिस्तान में अपने सैटेलाइट एयरबेस को सक्रिय किया है। उसने यह कदम ऐसे वक्त में उठाया है कि जब उसकी खुफिया एजेंसियों को अफगानिस्तान के मामलों में खुलकर दखल देते देखा जा रहा है। इतना ही नहीं, उसने भारत से लगती सीमाओं के करीब कोटली और रावलकोट में अपने दो अन्य सैटेलाइट बेस को सक्रिय किया है। यह जानकारी खुफिया सूत्रों ने दी।  
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की वायुसेना के पास हवाई अभियानों के लिए 12 सक्रिय और इतनी ही संख्या में सैटेलाइट बेस हैं। उसकी वायुसेना अपनी ऑपरेशनल तैयारियों के लिए समय समय पर इन बेसों को सक्रिय करती रहती है। फरवरी 2019 में भारत के बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उसने इनकी फ्रिक्वेंसी भी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि भारतीय एजेंसियां लगातार पाकिस्तान की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं क्योंकि उसके सभी बेस भारतीय रडारों और अन्य सिस्टमों की निगरानी में हैं। साथ ही एजेंसियां पाकिस्तान की वायुसेना के पूर्वी फ्रंट पर गतिविधियों पर नजर रखे हैं। यहां स्थित शम्सी एयर फील्ड को पाकिस्तान ने फिर से सक्रिय किया था, ताकि वह तालिबान को मदद कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि पाकिस्तान अमेरिका और अफगानिस्तान की नेशनल आर्मी के खिलाफ जंग में तालिबान की लंबे समय से मदद करता आ रहा है। पूर्व में अफगानिस्तान में तैनात अमेरिकी सुरक्षा बल तालिबान और अलकायदा के खिलाफ हमलों के लिए शम्सी एयर फील्ड का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अमेरिकी हवाई हमले में पाकिस्तानी सेना के जवानों की मौत के बाद इस्लामाबाद ने इसे खाली करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed