फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak Keeping the devotees of Kartarpur Gurudwara separate from Khalistani Evil propaganda said India

करतारपुर गुरुद्वारे पर होने वाली पहली बैठक में भारत श्रद्धालुओं के लिए पाक से करेगा बड़ी मांग

Wed, 13 Mar 2019 04:25 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 13 Mar 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Pak Keeping the devotees of Kartarpur Gurudwara separate from Khalistani Evil propaganda said India
करतारपुर साहिब (फाइल फोटो)

भारत पाकिस्तान से कहेगा कि वह करतारपुर गलियारा से होकर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को खालिस्तानी अलगाववादियों के दुष्प्रचार से बचाकर रखे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि करतारपुर गलियारे के संबंध में तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिये बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के साथ होने वाली पहली बैठक के दौरान भारत यह मुद्दा उठायेगा। बैठक अटारी-वाघा सीमा पर भारत के हिस्से में होगी।

विज्ञापन


इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के कथित उत्पीड़न और देश में यात्रा के लिये आने वाले भारतीय सिख श्रद्धालुओं तक पहुंच से इनकार करने को लेकर भारत ने पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान के समक्ष कड़ा ऐतराज जताया था।
विज्ञापन


देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने के इरादे से श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द ‘बिगाड़ने’ और ‘अलगाववादी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने’ के प्रयासों की खबरों पर भारत ने ‘गंभीर चिंता’ जतायी थी। ऐसी खबरें हैं कि गुरुद्वारा जाने के मार्ग में भारतीय सिख श्रद्धालुओं को खालिस्तान समर्थक बैनर दिखाये गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed