{"_id":"597e41f04f1c1b53578b4845","slug":"pak-gas-tank-plunged-into-van-16-passengers-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में गैस पाइपलाइन से टकराई वैन, 16 यात्री जिंदा जले","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक में गैस पाइपलाइन से टकराई वैन, 16 यात्री जिंदा जले
एजेंसी, पेशावर
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक वैन के गैस पाइपलाइन से टकरा जाने के कारण रविवार को महिलाओं और बच्चों समेत 16 लोगों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की यह यात्री वैन रावलपिंडी से पेशावर को जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान एबटाबाद चौक में वैन की टक्कर सामने से आ रही एक ट्रक से हो गई। ट्रक से टकराने के बाद वैन जाकर गैस पाइपलाइन से टकरा गई। गैस पाइपलाइन की वजह से लगी आग में वाहन और उसमें सवार सभी यात्री जल गए।
विज्ञापन
राहत अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के शव पूरी तरह से जल गए हैं इसलिए डीएनए के माध्यम से उनकी पहचान कर पाना नामुमकिन है। पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने यात्रियों की मौत पर खेद प्रकट करते हुए संबंधित विभागों को इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि खराब सड़कों, खराब रखरखाव वाले वाहनों और लापरवाह ड्राइविंग के कारण पाकिस्तान में घातक यातायात दुर्घटनाओं का एक भयावह रिकॉर्ड है।